महिला टी20 एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश को 40 रनों से मात देने के साथ अजेय रहते हुए फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया महिला एशिया कप के इतिहास में 10वीं बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है तो वहीं अब खिताब मैच से पहले टीम इंडिया की खराब फील्डिंग उनके लिए एक बड़ी चिंता जरूर बन गई है। टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय महिला टीम की तरफ से बल्ले और गेंद से उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को मिला है लेकिन फील्डिंग में काफी सुधार की जरूरत दिख रही है। सेमीफाइनल मुकाबले के बाद टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने खराब फील्डिंग की चिंता को खारिज करने के साथ यह साफ किया कि टीम फाइनल मुकाबले में हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
कैच छूटना खेल का हिस्सा है
दीप्ति शर्मा जिनका अभी तक टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले के बाद दिए अपने बयान में खराब फील्डिंग को लेकर सवाल किए जाने पर कहा कि कैच छूटना खेल का हिस्सा है, इसलिए इसको लेकर अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। फील्डिंग के मामले में एक टीम के तौर पर हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम प्रैक्टिस के दौरान भी फील्डिंग पर काफी ध्यान दे रहे हैं। मुझे लगता है कि कभी-कभी ऐसा होता है, लेकिन हम फाइनल में तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी टीम इंडिया ने चार कैच छोड़े थे।
फाइनल के लिए हम हैं पूरी तरह से तैयार
भारतीय टीम जहां फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी है तो वहीं उनका किस टीम से खिताबी मैच में मुकाबला होगा इसका फैसला डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका और पाकिस्तान महिला टीम के बीच में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के परिणाम से होगा। वहीं दीप्ति शर्मा ने खिताबी मैच को लेकर यह साफ कर दिया है कि टीम इंडिया फाइनल के लिए दोनों में से किसी भी टीम का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका, कहीं श्रेयस अय्यर चूर- चूर ना कर दें सपना
भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मुकाबले का मंच लगभग तैयार, बीच में अभी एक रोड़ा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.