रुपाली गांगुली का यह साड़ी लुक सादगी और खूबसूरती का परफेक्ट मेल है। सही रंगों का कॉम्बिनेशन, हल्की ज्वेलरी और सिंपल हेयरस्टाइल लुक को खास बना देते हैं। आप भी इससे आसान स्टाइलिंग आइडिया ले सकती हैं।
साड़ी पहनने के लिए हमेशा भारी बॉर्डर, ढेर सारी ज्वेलरी और हैवी मेकअप की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी सिंपल लुक भी इतना खूबसूरत लगता है कि नजरें वहीं ठहर जाती हैं। अभिनेत्री रुपाली गांगुली का यह साड़ी लुक भी कुछ ऐसा ही है।
रुपाली ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को पर्पल ब्लाउज के साथ पहना है। साड़ी पर हल्का गोल्डन वर्क है और ब्लाउज पर हुआ काम बहुत महीन और सुंदर है। बालों में लगे फूल, छोटी सी बिंदी और मिनिमल ज्वेलरी उनके पूरे लुक को बहुत प्यारा बना रही है। अगर आपको भी सिंपल लेकिन स्टाइलिश साड़ी लुक पसंद है, तो रुपाली का यह अंदाज आपके लिए बढ़िया इंस्पिरेशन हो सकता है।
रुपाली गांगुली के साड़ी स्टाइलिंग टिप्स
- कलर कॉम्बिनेशन
आपके पास अगर क्रीम, ऑफ व्हाइट या कोई हल्के रंग की साड़ी है, तो उसके साथ पर्पल, मरून, गहरा गुलाबी या हरे रंग का ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। ब्लाउज का रंग थोड़ा गहरा रखने से साड़ी का हल्का रंग और उभरकर आता है।
- साड़ी में हल्का बॉर्डर
रुपाली की साड़ी का बॉर्डर बहुत ज्यादा भारी नहीं है। इसमें हल्का गोल्डन वर्क है, जो साड़ी को सिंपल होते हुए भी खास बना रहा है। अगर आपको रोज-रोज या छोटे फंक्शन के लिए साड़ी पहनना पसंद है, तो इस तरह की हल्के काम वाली साड़ी अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
- पल्लू को फ्री रखें
रुपाली की साड़ी ड्रेपिंग इस लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रही है। अगर आपको भी ऐसा लुक चाहिए, तो पल्लू को खुला रख सकती हैं। इससे साड़ी का बॉर्डर और काम अच्छी तरह दिखाई देता है। साथ ही तस्वीरों में भी पल्लू का लुक काफी अच्छा आता है। लेकिन अगर आपको बार-बार पल्लू संभालने की परेशानी होती है, तो इसे कंधे पर पिन कर लें।
- ज्वेलरी को रखें लाइट
रुपाली ने इस लुक में ज्वेलरी को बहुत ज्यादा हैवी नहीं कियाहै। छोटे झुमके, पतली चेन, चूड़ियां और छोटी सी नथ जैसे गहने इस तरह के लुक के साथ अच्छे लग सकते हैं। अगर ब्लाउज पर ज्यादा काम है, तो ज्वेलरी थोड़ी कम रखें। इससे लुक ओवर नहीं लगेगा।
- मेकअप में भी रखें सादगी
इस तरह की साड़ी के साथ बहुत ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं है। हल्का बेस, काजल, छोटी बिंदी और न्यूड या हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक से भी अच्छा लुक मिल सकता है। अगर किसी शादी या फंक्शन में जा रही हैं, तो आंखों का मेकअप थोड़ा डार्क कर सकती हैं।
- बालों में फूल
रुपाली के इस लुक में बालों में लगे फूल सबसे प्यारे स्टाइलिंग आइडिया में से एक हैं। साड़ी के साथ सिंपल जूड़ा बनाकर उसमें छोटे फूल लगा सकती हैं। इससे लुक एकदम ट्रेडिशनल और खूबसूरत हो जाता है। अगर ताजे फूल नहीं लगाना चाहतीं, तो छोटे फूलों वाली हेयर एक्सेसरी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
फैशन इंस्पिरेशन! अगली बार साड़ी पहनते समय अगर कुछ सिंपल और एलिगेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो रुपाली गांगुली के इस लुक से इंस्पिरेशन जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.