टीवी शो ‘सीआईडी’ साल 1998 में शुरू हुआ था और करीब दो दशक तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद 2018 में ऑफ एयर हो गया. साला 2024 में शो नए सीजन के साथ फिर टीवी पर लौटा और इसके पॉपुलर किरदारों की वापसी हुई. अब शो में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने बताया कि आखिर ‘सीआईडी’ को पहली बार क्यों बंद किया गया था. उन्होंने ये भी याद किया कि शो बंद होने की खबर सुनकर महान गायिका लता मंगेशकर ने मेकर्स से बात की थी और इस फैसले का विरोध किया था.
क्यों बंद हुआ था सीआईडी शो?
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में दयानंद शेट्टी ने बताया कि ‘सीआईडी’ की पूरी कास्ट शो के प्रोड्यूसर्स से काफी जुड़ी हुई थी. हालांकि, 2018 में चैनल प्रोड्यूसर्स को बदलना चाहता था, जिसका एक्टर्स ने विरोध किया.
उन्होंने बताया कि ‘सीआईडी’ के बंद होने के पीछे पॉलिटिक्स थी. दयानंद ने कहा कि चैनल प्रोड्यूसर्स बदलना चाहता था, लेकिन एक्टर्स इसके लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने बताया कि 21 साल तक काम करने के बावजूद उन्होंने कभी कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था और हमेशा प्रोड्यूसर्स की बात पर भरोसा किया. अचानक हुए इस फैसले से पूरी कास्ट को काफी बुरा लगा था.
दयानंद शेट्टी ने बताया कि 2016 में जब चैनल ने ‘सीआईडी’ के एक्टर्स के कॉन्ट्रैक्ट मांगे, तो प्रोड्यूसर्स ने बताया कि कलाकारों ने कभी कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया था.
ये भी पढ़ेंः ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान होंगे पहले सोलो गेस्ट, ये स्टार्स भी आएंगे नजर!
दयानंद ने बताया कि जब चैनल ने एक और क्राइम शो को दोबारा शुरू करने का फैसला किया, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर सोनी के कमेंट सेक्शन में ‘सीआईडी’ को वापस लाने की मांग करते हुए खूब कमेंट्स किए.
लता मंगेशकर थीं शो की फैन
दयानंद शेट्टी ने आगे बताया कि दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ‘सीआईडी’ की बहुत बड़ी फैन थीं और शो बंद होने के वक्त उन्होंने पूरी कास्ट के लिए आवाज उठाई थी.
उन्होंने कहा, ‘लता जी हमें बहुत पसंद करती थीं और हमेशा हमारा सपोर्ट करती थीं. जब शो बंद हुआ, तब भी उन्होंने हमारे लिए लड़ाई की. उन्होंने तो सोनी अमेरिका तक फोन करके उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी. वो कहती थीं,’मैं ये शो देखती हूं, आप इसे बंद क्यों कर रहे हैं? आपकी क्या परेशानी है?”
बता दें, ‘सीआईडी’ इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर क्राइम इन्वेस्टिगेशन शोज में से एक है. ये शो साल 2018 तक दर्शकों का एंटरटेन करता रहा. इसके बाद 2024 में ‘सीआईडी’ नए सीजन के साथ फिर लौट आया, जिसमें पुराने पसंदीदा किरदारों की वापसी हुई.
ये भी पढ़ेंः शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाया था बुली का आरोप, ट्रोल होने के बाद दिया जवाब
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.