भाजपा ने पिछला विधानसभा चुनाव हारे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया उपचुनाव का टिकट नहीं दिया। पार्टी ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। नाम का ऐलान होते ही दतिया में व्यापारी सड़क पर उतर आए हैं। दुकानें बंद कर भोपाल में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, उपचुनाव की घोषणा के बाद से नरोत्तम मिश्रा चुनावी तैयारियों में जुटे थे। सभाएं करके अपनी पुरानी गलतियों पर माफी मांग रहे थे। उन्होंने बुधवार को नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की चर्चा थी। अब तक 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। इनमें से 4 ने जमा कर दिया है। बता दें, आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से BJP का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे M.P. हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं। नरोत्तम का कटा टिकट, विरोध में उतरे व्यापारी दतिया के व्यापारी महेश गुलवानी ने कहा- हम भाजपा कार्यकर्ता हैं। नरोत्तम मिश्रा ने ही दतिया में विकास किया है, इसलिए हम चाहते हैं कि नरोत्तम मिश्रा को ही टिकट दिया जाए। अगर यह टिकट नहीं बदला गया तो हम व्यापारी वर्ग बाजार बंद करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा- हम भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से अपील करते हैं कि नरोत्तम मिश्रा को टिकट दें। दूसरे व्यापारी ने कहा कि जिसे अभी टिकट दिया गया है, हम उन्हें जानते तक नहीं हैं। दादा ने एक ही पार्टी में रहकर 35 साल तक सेवा की है। दतिया चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.