जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित डल लेक कश्मीर आने वाले लोगों के लिए पहली पसंद है. कहते हैं कि जो कश्मीर आकर डल लेक नहीं घूमा उसका कश्मीर आना फिजूल है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यूजर्स के बीच नई बहस छेड़ दी है. वायरल वीडियो में डल लेक पर फ्रूट चाट बेचते एक शख्स ने जब फ्रूट चाट का रेट बताया तो पर्यटकों के पैरों तले जमीन खिसक गई. आप भी वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे.
डल लेक पर फ्रूट चाट का रेट सुन हैरान रह जाएंगे आप
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पर्यटक शिकारा पर बैठकर डल लेक के मजे लेते दिखाई दे रहे हैं. इतने में एक दूसरी शिकारा पर एक फ्रूट चाट बेचने वाला आता है और पर्यटकों से फ्रूट चाट खरीदने को बोलता है. जब शिकारा में बैठे लोग उससे फ्रूट चाट का रेट पूछते हैं तो वो सीधा कहता है 1000 रुपये. इस रेट को सुनकर पर्यटकों के होश उड़ जाते हैं और वो साफ साफ इसे खरीदने से मना कर देते हैं, जिसके बाद फ्रूट चाट वाला कहता है कि कुछ कम दे देना.
फिर कस्टमर्स ने क्यों लगवाई 5 प्लेट्स
डिस्काउंट का बोलने के बाद भी पर्यटक जब खरीदने से आनाकानी करते हैं तो फ्रूट चाट सेलर उन्हें सीधे 800 रुपये का डिस्काउंट दे देता है जिसके बाद पर्यटक जोर से हंसते हैं और कहते हैं कि भैया ये मजाक पहले ही कर लेना था. अब आप हमारे लिए 5 प्लेट लगाइए. इसके बाद फ्रूट चाट वाला 800 रुपये डिस्काउंट देकर ग्राहकों का दिल जीत लेता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो
यूजर्स बोले, बेचने वाले के पास बहुत दिमाग है
वीडियो को lifeinframes.journey22 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बेचने वाले के पास खूब दिमाग है. एक और यूजर ने लिखा…किस किस को मालूम है कि एक रुपये का डिस्काउंट नहीं मिला है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर ये 200 बोल देता तो और कम करने पड़ते, भाई में दिमाग है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.