मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. ठीक शुरुआत के बाद, फिल्म ने पहले वीकेंड भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी हालांकि ये डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई है. चलिए यहां जानते हैं ‘डकैत’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे टेस्ट में कैसा परफॉर्म किया है.
‘डकैत’ ने रिलीज के चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डकैत’ से वीकेंड में और भी रफ्तार पकड़ने की उम्मीद थी. शनिवार को फिल्म ने थोड़ी तेजी भी दिखाई. फिर रविवार को एक्स्ट्रा शो दिखाए जाने के बावजूद, फिल्म की कमाई में मंदी देखी गई. वहीं चौथे दिन यानी सोमवार को भी इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी जा रही है.
- ‘डकैत’ की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 6.55 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी.
- इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं तीसरे दिन की कमाई 6.40 करोड़ रुपये रही.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डकैत’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 2.70 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘डकैत’ की भारत में चार दिनों की नेट कमाई अब 22.50 करोड़ रुपये हो गई है.
‘डकैत’ चार दिन में आजा बजट भी नहीं वसूल पाई?
‘डकैत’ का बजट 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इस फिल्म ने अपनी लागत के मुकाबले चार दिन में 22.50 करोड़ कमाए हैं. यानी ये फिल्म अपना आधा बजट भी वसूल नहीं पाई है. अगर यही हाल रहा तो इस फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है. वैसे भी इस शुक्रवार को प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी की फिल्म भूत बंगला रिलीज हो रही है. इस फिल्म के आने से ‘डकैत’की कमाई पर और असर पड़ेगा. देखने वाली बात होगी कि ‘डकैत’ फ्राइडे तक कितनी कमाई कर पाती है.
डकैत के बारे में
डकैत निर्देशक शेनेल देव की पहली फिल्म है. इसकी कहानी दो एक्स लवर्स पर बेस्ड है जिन्हें कई डकैतियों को अंजाम देने के लिए मजबूरन फिर से एक साथ आना पड़ता है. फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने किया है और इसमें प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिकाओं में हैं. सुनील, ज़ैन मैरी खान और अतुल कुलकर्णी ने फिल्म में सपोर्टिंग रोल प्ले किया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.