How To Store Cucumbers To Keep Them Crunchy: खीरा सलाद और खाने के साथ पसंद की जाने वाली ऐसी सब्जी है, जिसे ठंडा और क्रिस्पी खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन कई बार बाजार से ताजा खीरा लाने के कुछ दिनों बाद ही वह नरम, सिकुड़ा हुआ या चिपचिपा लगने लगता है. खासकर जब इसे फ्रिज में बिना किसी पैकिंग के रख दिया जाता है, तो इसकी ताजगी ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रहती. खीरे को सही तरीके से स्टोर करने से उसकी क्रंची बनावट और ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है.
खीरे को स्टोर करने के कई तरीके आजमाए गए हैं और इनमें कुछ तरीके बाकी से ज्यादा असरदार पाए गए. बिना किसी पैकिंग के फ्रिज में रखने पर खीरे करीब एक हफ्ते में नरम और सिकुड़ने लगे, जबकि पेपर टॉवल और बैग का इस्तेमाल करने वाले तरीकों में खीरे ज्यादा समय तक अच्छे रहे.
क्या दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए क्या करें
अगर आप भी चाहते हैं कि फ्रिज में रखा खीरा जल्दी नरम न पड़े, तो एक आसान तरीका अपना सकते हैं. सबसे पहले खीरों को अच्छी तरह सुखा लें. अगर उन पर पानी या नमी है, तो उन्हें साफ कपड़े या पेपर टॉवल से पूरी तरह पोंछना जरूरी है. इसके बाद हर खीरे को अलग-अलग पेपर टॉवल में लपेट दें. अब इन खीरों को एक जिप-टॉप बैग में रखें और बैग को अच्छी तरह बंद कर दें. इसके बाद इसे फ्रिज की शेल्फ पर रखें.
इस तरीके में पेपर टॉवल की भूमिका काफी अहम है. खीरे के आसपास जमा होने वाली अतिरिक्त नमी को पेपर टॉवल सोख लेता है. वहीं, बंद जिप-टॉप बैग खीरे को फ्रिज के वातावरण से अतिरिक्त सुरक्षा देता है. यही वजह है कि बिना लपेटे रखे गए खीरों की तुलना में इस तरीके से रखे खीरे ज्यादा समय तक ताजा और बेहतर बने रहे. टेस्ट में पेपर टॉवल में लपेटकर सील किए गए जिप-टॉप बैग में रखे खीरे सबसे लंबे समय तक अच्छे रहे. कुछ खीरे 16 दिन तक ठीक रहे, जबकि कुछ 19 दिन तक भी इस्तेमाल करने लायक स्थिति में रहे. इस दौरान दूसरे तरीकों की तुलना में उनकी बनावट भी बेहतर बनी रही. हालांकि, खीरे की किस्म और उसकी शुरुआती ताजगी के आधार पर नतीजे अलग हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
इस तरीके को भी अजमा सकते हैं?
एक और तरीका भी टेस्ट में काफी अच्छा रहा. इसमें खीरों को पेपर टॉवल में लपेटकर एक ढीले बैग में रखा गया और फिर फ्रिज के क्रिस्पर ड्रॉअर में रखा गया. इस तरीके से खीरे करीब 10 दिन तक अच्छे रहे. लेकिन सील किए गए जिप-टॉप बैग वाला तरीका ज्यादा असरदार साबित हुआ. इसके उलट, खीरे को सीधे फ्रिज की शेल्फ या क्रिस्पर में बिना लपेटे रखने पर वे जल्दी नरम और सिकुड़ने लगे. करीब चार दिन बाद ही उनमें नरमी दिखने लगी और सातवें दिन तक कई खीरों में सॉफ्ट स्पॉट और सिकुड़े हुए सिरे नजर आए. इससे साफ होता है कि खीरे को फ्रिज में खुला छोड़ने के बजाय किसी तरह की सुरक्षा देना ज्यादा बेहतर है.

खीरे को प्लास्टिक रैप में लपेटकर फ्रिज में रखने का तरीका भी टेस्ट किया गया. इसमें खीरे करीब 12 दिन तक अच्छे रहे. लेकिन इस तरीके में प्लास्टिक रैप का इस्तेमाल होता है, इसलिए पेपर टॉवल और दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले जिप-टॉप बैग वाला तरीका ज्यादा सुविधाजनक विकल्प हो सकता है.
क्यों जल्दी खराब होता है खीरा?
दरअसल, खीरे के जल्दी खराब होने में नमी की बड़ी भूमिका होती है. बहुत ज्यादा नमी जमा होने से खीरा चिपचिपा और नरम हो सकता है, जबकि नमी बहुत तेजी से निकलने पर वह सिकुड़ने लगता है. इसलिए स्टोरेज का ऐसा तरीका बेहतर रहता है, जिसमें खीरे को अतिरिक्त नमी से भी बचाया जाए और उसकी नमी पूरी तरह बाहर निकलने से भी रोका जाए.
इसे भी पढ़ें: Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.