Bihar Police Constable Result: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने 18 अगस्त 2026 को सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट विज्ञापन संख्या 01/2026 (स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल) और विज्ञापन संख्या 02/2026 (कांस्टेबल ऑपरेटर) के लिए आया है. दोनों ही भर्तियों की लिखित परीक्षा जून 2026 में आयोजित की गई थी. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. ऑपरेटर पद की लिखित परीक्षा में सफल 5,966 उम्मीदवारों को अब फिजिकल दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. वहीं जनरल ड्यूटी बंद कैडर के 254 उम्मीदवारों को PST के लिए चुना गया है.
ऑपरेटर पदों के लिए 5,966 उम्मीदवार चयनित
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के तहत कुल 3,18,518 आवेदन प्राप्त हुए थे. आवेदन की जांच के बाद 2,82,823 उम्मीदवारों को वैध पाया गया. इसकी लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 544 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. वहीं परीक्षा में कुल 1,28,482 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि अनुचित साधनों के कारण 28 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया. इसके बाद एक लाख 1,28,454 उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया. वहीं परीक्षा में उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी था. कटऑफ पर समान अंक आने के कारण टाई ब्रेक की स्थिति बनी और कुल 5,966 उम्मीदवारों को PET के लिए चयनित किया गया.
जीडी भर्ती में 254 उम्मीदवार PST के लिए चयनित
विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी बंद कैडर) के 83 पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के लिए कुल 2,33,479 आवेदन मिले थे. जांच के बाद 2,24,429 आवेदन वैध पाए गए. इस भर्ती की लिखित परीक्षा 24 जून 2026 को 38 जिलों के 431 केंद्रों पर हुई थी. पेपर-1 में 64,410 और पेपर-2 में 64,409 उम्मीदवार उपस्थित हुए. अनुचित साधनों के कारण 3 उम्मीदवार अयोग्य घोषित किए गए और 64,408 उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया. वहीं उम्मीदवारों के लिए हर एक पेपर और कुल मिलाकर कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी था. कटऑफ पर समान अंक आने के कारण टाई ब्रेक हुआ और कुल 254 उम्मीदवारों को PST के लिए चुना गया.
ये भी पढ़ें-NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान, 2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना
ऐसे चेक करें CSBC सिपाही भर्ती का रिजल्ट
- CSBC का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाए.
- इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब अपनी भर्ती के अनुसार कांस्टेबल जीडी या कांस्टेबल ऑपरेटर रिजल्ट लिंक सेलेक्ट करें.
- इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- अब पीडीएफ डिवाइस में सेव करके और Ctrl+ F करके अपना रोल नंबर चेक करें.
PST-PET के दिन होगा डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
फिजिकल एग्जाम के दिन ही उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा. उम्मीदवार को अपने सभी मूल डॉक्यूमेंट के साथ उनकी एक सेट फोटोकॉपी लेकर जाना होगा. इनमें वैध फोटो पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट से शामिल है. ऑपरेटर पद के लिए आवेदन करने वाले ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को निर्धारित ट्रांसजेंडर पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा.
ये भी पढ़ें-झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.