कभी-कभी रोमांच की तलाश इंसान को ऐसे खतरे के बिल्कुल करीब ले आती है, जहां एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं. वीडियो में एक महिला नदी के ऊपर बनी जिपलाइन पर फिसलते हुए आगे बढ़ रही होती है. सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन अगले ही पल पानी के अंदर से अचानक एक विशाल मगरमच्छ बिजली की रफ्तार से ऊपर की तरफ छलांग लगा देता है. वीडियो देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी.
नदी के ऊपर जिपलाइन का रोमांच
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हेलमेट और सेफ्टी हार्नेस पहनकर जिपलाइन के सहारे नदी के ऊपर से गुजर रही है. यह एक एडवेंचर टूर का हिस्सा बताया जा रहा है, जहां लोग ऊंचाई से नदी या दलदली इलाके के ऊपर जिपलाइन का रोमांच लेते हैं. महिला धीरे-धीरे पानी के काफी करीब से गुजर रही होती है. देखने में सब कुछ एक सामान्य एडवेंचर एक्टिविटी जैसा लग रहा होता है. लेकिन अचानक जो होता है, वह किसी हॉलीवुड फिल्म के खतरनाक सीन से कम नहीं लगता.
अचानक पानी से बाहर आया मगरमच्छ
जैसे ही महिला जिपलाइन से नीचे की तरफ आती है, उसी समय पानी के अंदर से एक बड़ा मगरमच्छ तेजी से ऊपर छलांग लगा देता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मगरमच्छ अपने जबड़े खोलकर महिला तक पहुंचने की कोशिश करता है. हालांकि जिपलाइन की ऊंचाई थोड़ी ज्यादा होने की वजह से वह महिला तक नहीं पहुंच पाता और वापस पानी में गिर जाता है. यह दृश्य इतना अचानक होता है कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका
यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं तो कुछ इसे रोमांच का असली उदाहरण कह रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर जिपलाइन थोड़ी और नीचे होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं कुछ यूजर्स इसे एआई वीडियो बता रहे हैं. एबीपी लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.