Weight Loss Drink: गर्मियां आ चुकी हैं जहां वजन घटाना थोड़ा आसान हो जाता है। जहां आमतौर पर लोगों को सुबह खाली पेट जीरा या मेथी वॉटर पीने की सलाह दी जाती है, वहीं आज हम आपको एक कूलिंग वेट लॉस ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं।
Image: freepik
इसी कड़ी में, हम आपको ऐसे कूलिंग वेट लॉस ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं जो आपका वजन तो घटाएगी ही, साथ ही डिहाइड्रेशन से भी आपको बचाकर रखेगी। हम बात कर रहे हैं सत्तू ड्रिंक की।
Image: freepik
भुने चने का आटा होता है सत्तू जो प्रोटीन और हाई-फाइबर का बेहतरीन सोर्स है। ये भूख को कंट्रोल में रखने के साथ-साथ लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है। ये शरीर को ठंडक और तुरंत ऊर्जा भी देता है।
Image: freepik
प्रोटीन का पावरहाउस सत्तू मांसपेशियों की मरम्मत करता है। इसका उच्च फाइबर पेट को साफ रखता है और कब्ज से बचाता है। ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक है जो आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है।
Image: Meta AI
वेट लॉस के लिए 1 चम्मच सत्तू को पानी में मिलाएं, इसमें नींबू, जीरा, पुदीना और काला नमक डालकर टेस्टी सा ड्रिंक बना लें। इसे आप खाली पेट या सुबह नाश्ते में पिएं। ये बेली फैट घटाने में मददगार है।
Image: freepik
इस बात का ध्यान रखें कि सत्तू ड्रिंक में गलती से भी चीनी न डालें वरना आपका वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है। इसे सुबह खाली पेट ही पिएं। चाहे तो आप इसमें चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
Image: Meta AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.