कांग्रेस लीडर सचिन पायलट फिटनेस के लिए कोई स्ट्रिक्ट डाइट या फिर प्रोटीन शेक नहीं लेते हैं, बल्कि कुछ सिंपल चीजों को फॉलो करते हैं। चलिए आपको उनका फिटनेस रूटीन बताते हैं।
ना फिक्स डाइट और ना ही प्रोटीन शेक
ज्यादातर सेलेब्स और नेता फिट बॉडी के लिए फिक्स रूटीन के साथ हेल्दी खाना खाते हैं और प्रोटीन युक्त चीजें या शेक पीते हैं। सचिन पायलट का कहना है कि वह कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया था कि पूरे दिन हमें फील्ड पर रहते हैं और ऐसे में सही खाना खा पाना ही मुश्किल होता है। अगर हम स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने लगेंगे तो भूखे रह जाएंगे।
जलेबी-पकौड़ा भी खा लेते हैं
सचिन पायलट ने बताया कि हम रैली में जाते हैं तो लोग प्यार से कभी जलेबी तो कभी पकौड़ा खिला देते हैं, जो हमें खाना पड़ता है। लंबे समय तक बाहर रहने के बाद भूख भी ज्यादा लगती है, जिससे कभी-कभी तला हुआ खाना या मिठाई खा लेते हैं।
फिटनेस मेंटेन करने के लिए खाते हैं ये चीजें
कांग्रेस लीडर सचिन पायलट ने बताया कि डाइट में छोटी-छोटी अच्छी आदतों को शामिल करने पर भरोसा करते हैं और इसी से फिट रहते हैं। वह हर सुबह स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज खाते हैं। खास बात यह है कि उन्हें स्प्राउट्स पसंद नहीं हैं, फिर भी इसे अपनी रोज की डाइट का हिस्सा बनाए हुए हैं। प्रोटीन शेक नहीं पीते हैं लेकिन प्रोटीन वाली चीजें अंडे, दलिया और सादा खाना खाते हैं। उनकी थाली में दाल, चावल, सब्जी, रोटी रहती है।
एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटीज
सचिन पायलट ने बताया कि फिट रहने के लिए मैं एक्सरसाइज, योगा करता हूं। इसके अलावा रोजाना दौड़ता हूं। सचिन पायलट डेली सुबह रनिंग करते हैं, जिससे उनका शरीर एक्टिव रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा वह बेटे के साथ फुटबॉल भी खेलते हैं।
फिट रहने के लिए मेहनत
सचिन पायलट का कहना है कि फिटनेस के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और खान-पान का ध्यान भी रखना होगा। आप चाहे कितना भी बिजी रहते हो और भी कुछ खाते हो लेकिन एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप हैवी एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, तो योग, रनिंग और साइकिलिंग करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.