ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को एक और गोल्ड मेडल हासिल हासिल हुआ है। साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने इंग्लैंड की आर व्हाइट को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है।
ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को एक और गोल्ड मेडल हासिल हासिल हुआ है। साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने इंग्लैंड की आर व्हाइट को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। भारत का आज के दिन बॉक्सिंग में यह तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले दोपहर में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक दिलाया। भारत की ओर से जादूमणि को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दोपहर में भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष शॉट पुट F57 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। शुभम जुयाल दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। भारत के पदकों की संख्या में आज लगातार इजाफा हो रहा है। भारत के पदकों की संख्या अब 32 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियो ने 9 स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।
साक्षी से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आज 10वें दिन मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले। पहले प्रीति ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर महिला 54 किलोग्राम वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उसके कुछ ही देर बाद 57 किलो भार वर्ग में जैस्मिन लंबोरिया ने मिकायला वॉल्श को हराकर एक और गोल्ड मेडल जीत लिया। अब प्रिया का मुकाबला चल रहा है और वे भी गोल्ड मेडल जीतने की कगार पर खड़ी हैं। इसके बाद अरुंधति का भी मुकाबला है। पुरुषों की तिहरी कूद के फाइनल में प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
भारत ने अब तक 9 स्वर्ण, 15 रजत और 8 कांस्य पदक जीते हैं। भारत के कुल पदकों की संख्या 32 हो गई है। अभी भी कई मुक्केबाज स्वर्ण पदक की रेस में बने हुए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.