तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जेसन संजय बड़े पर्दे पर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं और उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ भी रिलीज के लिए तैयार है। पहले ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पिता विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ के चलते जेसन संजय ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी और अब फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है। संदीप किशन स्टारर यह फिल्म अब 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी ये फिल्म बड़े पर्दे पर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ से टकराने वाली है।
जेसन संजय ने किया नई रिलीज डेट का ऐलान
खुद जेसन संजय ने सोशल मीडिया पर ‘सिग्मा’ की नई रिलीज डेट का ऐलान किया। ‘सिग्मा’ की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में जेसन संजय ने लिखा- ‘इस चोरी (heist) के लिए 2 अक्टूबर की तारीख नोट कर लें। SIGMA बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है।’ सिग्मा को असल में 31 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की नई रिलीज डेट आने के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। ‘जना नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद सिग्मा की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई।
जेसन संजय ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया
जेसन संजय की फिल्म सिग्मा अब 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिससे फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर लंबा वीकेंड मिल सकता है। ‘सिग्मा’ जेसन संजय की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म है। खास बात तो ये है कि वह इस फिल्म के निर्देशक होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। हालांकि कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने इसे खजाने की खोज वाले एंगल के साथ एक एक्शन एंटरटेनर के तौर पर पेश किया है।
‘सिग्मा’ की कास्ट
‘सिग्मा’ में संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबू थसन, योग जापी, मंगललक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। पिछले दिनों ही जेसन संजय ने अपने जीवन का पहला इंटरव्यू दिया। इस दौरान जेसन संजय ने पहली बार अपने पिता विजय की ऐतिहासिक जीत पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, पिता की सीख और मां के साथ अपने रिश्तों पर भी बेबाकी से बात की।
ये भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह में तृषा-विजय के सैल्यूट पर DMK ने उठाया सवाल, कहा- ‘मुख्यमंत्री की गरिमा तार-तार हो गई’
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.