पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की ईस्ट मिदनापुर के कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वह कोलकाता से वेस्ट मिदनापुर के केशपुर में खुदीराम बोस के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मौसम खराब होने के चलते पायलट ने एहतियाती कदम उठाते हुए हेलिकॉप्टर को कोलाघाट में सुरक्षित उतार लिया।
इलाके में मच गई हलचल
घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर की उड़ान जारी रखना सुरक्षित नहीं था। इसी को देखते हुए इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। कोलाघाट थर्मल पावर स्टेशन के पास एक खाली मैदान में उतरने के बाद सीएम सड़क के रास्ते कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए।
किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं
फिलहाल हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग की सूचना है। किसी तरह के नुकसान या अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई है। मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा।
वहीं, इसके पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई थी। यह रैली स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित की जा रही है। शुभेंदु अधिकारी के साथ राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री शरद्वता मुखोपाध्याय और सत्तारूढ़ बीजेपी के अन्य विधायक भी शामिल हुए।
इस तिरंगा अभियान के तहत, राज्य सरकार 15 अगस्त से पहले पूरे राज्य में 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी। मुख्यमंत्री ने तिरंगा लेकर मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक रैली का नेतृत्व किया था।
इस संबंध में एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर के लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।’
ये खबर अपडेट हो रही है…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.