Chukandar Rai Kanji Recipe: गर्मियों और उमस भरे मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए ‘चुकंदर-राई की कांजी’ एक ट्रेडिशनल समर ड्रिंक है। दादी-नानी के जमाने की यह पारंपरिक रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी एक वरदान है। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
Image: Social Media
सामग्री – ताजा चुकंदर , पीली या काली राई , काला नमक , हींग
Image: Instagram
सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर छील लें। इन्हें लंबे पतले टुकड़ों या क्यूब्स में काटें। राई को सिलबट्टे या मिक्सी में दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि बहुत बारीक पाउडर न बनाएं। फर्मेंटेशन का स्वाद रहे।
Image: Instagram
जार में पानी भरें, कटे हुए चुकंदर, पीसी हुई राई, काला नमक और हींग डालकर अच्छी तरह हिलाएं।
Image: Freepik
जार के मुंह को सूती कपड़े से बांधकर 3-4 दिन तेज धूप में रखें।
Image: Meta AI
रोजाना एक बार साफ लकड़ी के चम्मच से हिलाएं। जब पानी का रंग गहरा बैंगनी हो जाए और स्वाद खट्टा-चटपटा लगे, तो समझें कांजी तैयार है।
Image: Instagram
इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और पुदीने की पत्तियों के साथ परोसें। चुकंदर के टुकड़ों को भी साथ में खाएं, वे बहुत ही लाजवाब लगते हैं।
Image: Instagram
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.