गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित चिरंजीवी ने अपने जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म ‘काका’ का टाइटल टीजर शेयर किया है। बॉबी कोली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टाइटल की झलक शनिवार को दिखाई गई, जिसमें एक्टर के दो बिल्कुल अलग किरदारों की पहली झलक देखने को मिली। ‘काका’ 13 जनवरी 2027 को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही कंपनी KVN प्रोडक्शंस ने X पर टाइटल का खुलासा किया। इसके अलावा, चिरंजीवी के पास मल्लिदी वशिष्ठ की ‘विश्वंभरा’ भी है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
‘काका’ से चिरंजीवी का धांसू लुक आया सामने
KVN प्रोडक्शंस हाउस ने लिखा, ‘मेगास्टार @Kchirutweet गारू के जन्मदिन पर उनका एक बिल्कुल नया रूप पेश कर रहे हैं। काका इस संक्रांति 13 जनवरी 2027 को बड़े पर्दे पर एक जबरदस्त बेंचमार्क सेट करेगी।’ इस झलक की शुरुआत चिरंजीवी के ‘के सत्यम’ वाले किरदार से होती है, जो एक्वा इंडस्ट्री में एक सुपरवाइजर हैं। एक आम मिडिल-क्लास लुक में सत्यम चेन्नई की टीम को भरोसा दिलाते हुए दिखते हैं कि उनका सामान समय पर पहुंच जाएगा। वह सुनील की छुट्टी की गुजारिश को भी ठुकरा देते हैं और उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्हें त्योहार के समय का टारगेट पूरा करना है।
चिरंजीवी की ‘काका’ टाइटल की झलक
इसके बाद सीन थोड़ा मजेदार हो जाता है। गेटअप श्रीनू का किरदार सत्यम को बताता है कि उसकी बेटी ने उसे स्कूटर की चाबियां दी हैं, जब सत्यम उसे चाबियां फेंकने के लिए कहता है तो वो गलती से पानी में गिर जाती हैं। तभी एक कुत्ता रिमोट लेकर आता है, जिसका इस्तेमाल करके सत्यम चुंबक की मदद से चाबियां वापस निकाल लेता है। हल्के-फुल्के लगने वाले इस सीन में तब एक हैरान करने वाला मोड़ आता है, जब चाबियों के साथ बंदूकें भी सामने आती हैं। इसी पल सत्यम के अधेड़ उम्र वाले किरदार और फिल्म के टाइटल ‘काका’ का पता चलता है।
‘काका’ में चिरंजीवी का दो अलग अंदाज
इसके बाद सीन फ्लैशबैक में चला जाता है, जिसमें चिरंजीवी का युवा रूप और बिल्कुल अलग अंदाज दिखाया गया है। बंदूक चलाते और ज्यादा स्टाइलिश लुक में नजर आने वाले इस युवा किरदार में एक अलग तरह का एटीट्यूड और स्वैग है, जो सत्यम के सादे और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है। इस तरह यह झलक चिरंजीवी के दो अलग-अलग रूपों को दिखाता है- एक सीधा, अधेड़ उम्र का सत्यम और दूसरा उसका यंग लुक, जो बिंदास है। काका में अनस्वरा राजन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें – चिरंजीवी और नागा बाबू ने दिखाई दरियादिली, ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे रमेश के लिए आए आगे, 5 लाख की आर्थिक मदद
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.