चीन से सोशल मीडिया पर एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक महिला जब सुबह-सुबह अपने लिए कॉफी खरीदने एक कैफे में गई, तो वहां उसने कुछ ऐसा देखा जिसे देखकर उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. इस कैफे में बच्चों के पढ़ने के लिए एक छोटा सा बुक शेल्फ बना था. लेकिन वहां पर ‘चंदा मामा’ या ‘परियों की कहानियां’ नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे कठिन विज्ञान और टेक्नोलॉजी की किताबें रखी हुई थीं. महिला ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
छोटे बच्चों के लिए ‘क्वांटम फिजिक्स’ और ‘एआई’ की किताबें
वीडियो बनाने वाली महिला का नाम ‘एल’ है. एल ने बताया कि वह रोज की तरह एक कैफे में कॉफी का ऑर्डर देकर इंतजार कर रही थीं. तभी उनकी नजर वहां बच्चों की किताबों पर पड़ी. जब उन्होंने किताबों के नाम पढ़े, तो वह हैरान रह गईं. अलमारी में जो किताबें रखी थीं, उनके नाम कुछ ऐसे थे:
“बच्चों के लिए क्वांटम फिजिक्स” (Quantum Physics for Babies)
“बच्चों के लिए जनरल रिलेटिविटी” (General Relativity for Babies)
“जेनरेटिव एआई और मशीन लर्निंग” (Generative AI & Machine Learning)
ये सारे वो विषय हैं जिन्हें बड़े-बड़े इंजीनियर और वैज्ञानिक कॉलेज में जाकर सीखते हैं. लेकिन चीन में इन मुश्किल विषयों को बहुत ही आसान और छोटे बच्चों के समझने लायक बनाकर किताबों में छापा गया है.
कंप्यूटर की कोडिंग भी कार्टून से सिखाई
एल खुद टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में काम करती हैं. उन्होंने जब किताबों को अंदर से खोलकर देखा, तो उन्हें यह तरीका बहुत ही अनोखा और मजेदार लगा. उन्होंने बताया कि ‘मशीन लर्निंग’ जैसी कठिन चीज को बच्चों के लिए बहुत आसान शब्दों में समझाया गया था. किताब में कार्टून और चित्रों के जरिए बच्चों को सिखाया जा रहा था कि कंप्यूटर में डेटा को कैसे साफ और सुरक्षित रखा जाता है. एल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “ऐसा लगता है कि चीन अपनी अगली पीढ़ी को अभी से दुनिया का सबसे बड़ा साइंटिस्ट और रोबोटिक्स एक्सपर्ट बनाने की तैयारी कर रहा है.”
यह भी पढ़ें: घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
सोशल मीडिया पर लोग बोले “यह तो कमाल है”
इंटरनेट पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं. एल ने कहा कि एक आम सुबह जब वह सिर्फ कॉफी का इंतजार कर रही थीं, तब उन्हें यह अहसास हुआ कि दुनिया कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है. लोगों का कहना है कि अगर बच्चों को बचपन से ही खेल-खेल में इतनी बड़ी चीजें सिखाई जाएं, तो वे बड़े होकर सचमुच बहुत समझदार और होशियार बनेंगे.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.