जाने- माने फिल्ममेकर एमएम बेग का निधन हो गया है. एमएम बेग मशहूर फिल्ममेकर होने के साथ- साथ 80 के दशक की पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गु्ड्डू के पिता भी थे. 70 साल उम्र में एमएम बेग मुंबई में अकेले अपने घर में रहा करते थे. जब पड़ोसियों को वो 4-5 दिनों से घर के बाहर आते नहीं दिखे तब पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद फिल्ममेकर अपने ही घर में ही मृत पाए गए.
पड़ोसियों ने दी सूचना
इस दुखद खबर की सूचना न्यूज एजेंसी पीटीआई को बेग के प्रचारक हनीफ जावेरी ने दी है. जावेरी ने बताया कि, ‘वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. जब वो चार-पांच दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों ने उनके घर से आ रही दुर्गंध की शिकायत पुलिस में की. पुलिस ने दरवाजा खोला तो बेग साहब का शव पाया. इसके बाद उनकी बेटी को इसकी सूचना दी गई. लगभग डेढ़ से 2 बजे के बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया. वो बहुत ही प्यारे व्यक्ति थे. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.’
एमएम बेग की फिल्में
एमएम बेग ने स्वतंत्र निर्देशक के रूप में 1983 में ‘रजिया सुल्तान’, 1980 में ‘अग्रीमेंट’ और 1994 में ‘छोटी बहू’ नामकर फिल्में बनाई थीं. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई मशहूर निर्माता- निर्देशकों के साथ असिस्टेंट के रूप में काम किया. इन फिल्मों में ‘आदमी खिलौना है’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, ‘कर्ज चुकाना’, ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
बेबी गुड्डू के थे पिता
एमएम बेग साहब 80 के दशक के मशहूर फिल्म मेकर थे, लकिन उनसे भी ज्यादा पॉपुलर उनकी बेटी बेबी गुड्डू थीं. बबी गुड्डू 80 के दशक की लगभग हर फिल्म में ही नजर आती थीं. बेबी गुड्डू ‘आखिर क्यों’, ‘नगीना’, ‘प्यार किया है प्यार करेंगे’ जैसी फिल्मों में बड़े- बड़े स्टार्स जैसे अनिल कपूर, श्रीदेवी, स्मिता पाटिल, राजेश खन्ना के साथ नजर आ चुकी हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.