Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को खेला गया। हालांकि, इस मैच में एक ही इनिंग हो पाई और दूसरी इनिंग बारिश के चलते नहीं हो पाई और मैच को रद्द हो गया।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने जियोहॉट स्टार पर बात करते हुए बताया कि वैभव सूर्यवंशी को कैसे टीम इंडिया में इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया जा सकता है।
‘वैभव को मौका मिले, पर किसी को ड्रॉप करके नहीं’
चेतेश्वर पुजारा ने जियोहॉट स्टार पर टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा अगर वैभव को टीम में शामिल करना ही है, तो उनकी जगह किसी को ड्रॉप करने की जगह जरूरत नहीं है, बल्कि किसी सीनियर खिलाड़ी को आराम देकर वैभव को मौका दिया जा सकता है।
बातचीत में आगे उन्होंने कहा संजु सैमसन को ड्रॉप करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें आराम देकर वैभव को मौका दिया जा सकता है। हालांकि, इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर संजु सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को बाहर बैठाना सही नहीं होगा।
रवि शास्त्री भी वैभव के डेब्यू के पक्ष में
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री का भी कहना है कि वैभव को जल्द से जल्द टीम में मौका मिले। रवि शास्त्री ने एक मंच पर कहा कि ‘उसे आयरलैंड में मौका मिलना चाहिए था। मुझे नहीं पता उसे यहां (इंग्लैंड) मौका मिलेगा, लेकिन वैभव का जल्द से जल्द डेब्यू होना चाहिए।’
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार 4 जुलाई को स्ट्रेटफोर्ड स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरे मैच के लिए टॉस शाम 6:30 मिनट पर होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.