- Hindi News
- Sports
- Chess Olympiad Samarkand | India Loses To Uzbekistan & Women Team Shines
- कॉपी लिंक
नोडिरबेक याकुब्बोएव ने निहाल सरीन को हराकर उज्बेकिस्तान को मैच में जीत दिलाई।
समरकंद में चल रहे 46वें चेस ओलंपियाड के छठे राउंड में भारतीय ओपन टीम को उज्बेकिस्तान से 1.5-2.5 से हार मिली। इस हार के बाद भारत 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गया। वहीं, महिला टीम ने अमेरिका को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
तीन बोर्ड पर ड्रॉ, निहाल की गलती से उज्बेकिस्तान ने जीता मैच
भारत और उज्बेकिस्तान के बीच तीन बोर्ड पर मुकाबले ड्रॉ रहे। तीसरे बोर्ड पर निहाल सरीन और नोडिरबेक याकुब्बोएव का मुकाबला निर्णायक रहा। निहाल के पास शुरुआत में समय और स्थिति दोनों में बढ़त थी, लेकिन 38वें मूव में उन्होंने क्वीन गंवा दी।
याकुब्बोएव ने इस गलती का फायदा उठाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत से उज्बेकिस्तान ने भारत को 2.5-1.5 से हराया और 12 अंकों के साथ टूर्नामेंट में अकेले टॉप पर पहुंच गया।

पांच जीत के बाद भारत को पहली हार
भारत ने छठे राउंड से पहले लगातार पांच मुकाबले जीते थे। टीम 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थी। उज्बेकिस्तान से हार के बाद भारत सातवें स्थान पर पहुंच गया। चीन और आर्मेनिया 11-11 अंकों के साथ उसके ऊपर हैं।
साविता-वंतिका की जीत से महिला टीम की वापसी
महिला टीम ने अमेरिका के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की। साविता श्री और वंतिका अग्रवाल ने भारत के लिए जीत हासिल की, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। इस जीत से भारतीय टीम 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

चीन-कजाकिस्तान की बराबरी, दोनों के 12 अंक
महिला सेक्शन में चीन और कजाकिस्तान 12-12 अंकों के साथ टॉप पर हैं। भारत उनसे दो अंक पीछे है। पांचवें राउंड में पोलैंड से हार के बाद भारतीय टीम आठवें स्थान पर खिसक गई थी।
—————————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
रिजवान को PCB ने मीडिया से बात करने से रोका:सट्टेबाजी-जुए की जांच पर सफाई देना चाहते थे; दो बार मांगी अनुमति, दोनों बार इनकार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने से रोका है। रिजवान ने पिछले सप्ताह दो बार बोर्ड से मीडिया से बात करने की इजाजत मांगी थी। दोनों बार उनकी मांग ठुकरा दी गई। रिजवान का कहना था कि मामले को लेकर काफी भ्रम और अटकलें हैं। पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
