Chery Automobile की iCAUR V23 इलेक्ट्रिक SUV को भारत में लाने की तैयारी चल रही है। इस SUV के टेस्ट म्यूल्स को भारतीय सड़कों पर कई बार देखा जा चुका है। iCAUR V23 की सबसे खास बात इसका बॉक्सी और दमदार डिजाइन है।
बॉक्सी डिजाइन होगा सबसे बड़ा आकर्षण
iCAUR V23 की सबसे खास बात इसका बॉक्सी और दमदार डिजाइन है। एसयूवी की लंबाई करीब 4.2 मीटर है, जिसके चलते यह मिड-साइज एसयूवी कैटेगरी में आती है। इसमें सीधा और ऊंचा स्टांस, चौड़ा बॉडी डिजाइन और ऑल-LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है। इसका डिजाइन इसे सड़क पर बाकी इलेक्ट्रिक SUVs से अलग पहचान दे सकता है। खास बात यह है कि iCAUR V23 को 2026 Red Dot Design Award भी मिल चुका है। भारत में टेस्टिंग के दौरान इसे Jetour T2, Jaecoo J5 EV और Jaecoo J7 SHS जैसे Chery ग्रुप के दूसरे मॉडलों के साथ देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि JSW Motors भारत में चेरी के कई मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है।
15.4-इंच स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स
iCAUR V23 का केबिन भी काफी मॉडर्न है। इसमें 15.4-इंच QHD सेंटर टचस्क्रीन, कॉलम-माउंटेड ड्राइव सेलेक्टर और फॉक्स लेदर से लिपटा स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सीटों पर भी फॉक्स लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है। इसके अलावा फ्रंट सीटें पावर्ड हैं और सन वाइजर में वैनिटी मिरर के साथ इल्यूमिनेशन दिया गया है। एसयूवी में इंटीरियर ग्रैब हैंडल्स और कप होल्डर्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर इसका केबिन बॉक्सी एक्सटीरियर की तरह ही रगेड और मॉडर्न अप्रोच को दिखाता है।
दो पावरट्रेन ऑप्शन
इंटरनैशनल मार्केट में iCAUR V23 को दो अलग-अलग इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसका एंट्री-लेवल वर्जन 134bhp और 180Nm का आउटपुट देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। इसमें 59.93kWh LFP बैटरी दी गई है और यह 2WD सेटअप के साथ आती है। दूसरा और ज्यादा पावरफुल वर्जन ड्यूल-मोटर AWD सिस्टम से लैस है। यह सेटअप 208bhp और 292Nm का आउटपुट देता है और इसमें बड़ी 81.76kWh NMC बैटरी मिलती है। एसयूवी की मैक्सिमम क्लेम्ड रेंज करीब 430km है। हालांकि, भारत आने वाले मॉडल में बैटरी, मोटर और रेंज के आंकड़ों में बदलाव किया जा सकता है।
दिवाली के आसपास हो सकती है एंट्री
JSW Motors भारत में चेरी के कई मॉडलों को पेश करने की प्लानिंग कर रही है और iCAUR V23 इसी स्ट्रैटिजी का हिस्सा हो सकती है। उम्मीद है कि इसे Jetour T2 के साथ भारतीय बाजार में लाया जा सकता है, जिसकी एंट्री इस साल दिवाली के आसपास होने की संभावना है। हालांकि, iCAUR V23 की लॉन्च डेट, भारत-स्पेक फीचर्स और कीमत को लेकर कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का अभी इंतजार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
