भारत में एक अपकमिंग रेंज एक्सटेंडर एसयूवी को पेटेंट कराया गया है। इस एसयूवी का नाम Chery Exeed EX7 REEV है। एसयूवी के 2WD वर्जन की कंबाइन्ड रेंज 1,520 किमी तक है।
EX7 का डिजाइन
Exeed EX7 REEV का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम नजर आता है। इसमें स्क्वेयर हेडलैंप, बंद ग्रिल और बड़े एयर वेंट दिए गए हैं। कार में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, रूफ रेल्स और 19 से 21 इंच तक के व्हील्स का ऑप्शन मिल सकता है। आगे की तरफ LiDAR सेंसर भी दिया गया है, जो इसके एडवांस ड्राइविंग सिस्टम की तरफ इशारा करता देता है। एसयूवी की पूरी लाइटिंग एलईडी है।
अंदर मिलेगा 30-इंच का बड़ा डिस्प्ले
केबिन को भी शानदार टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसमें ड्राइवर के लिए अलग डिजिटल डिस्प्ले और हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। सबसे खास बात इसका 30-इंच 6K रेजोल्यूशन वाला बड़ा इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले है, जो डैशबोर्ड से लेकर आगे बैठे पैसेंजर की तरफ तक फैला हुआ है। एसयूवी में Level 2 ADAS, 23-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, लेदरेट सीट्स, 50W वायरलेस चार्जिंग और 60W USB-C पोर्ट भी दिए गए हैं।
41.16kWh बैटरी और रेंज-एक्सटेंडर इंजन
EX7 REEV में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 41.16kWh की बैटरी दी गई है। इसमें 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं। 4WD वर्जन में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं। इसका आगे वाला मोटर 201bhp और 310Nm, जबकि पीछे वाला मोटर 304.18bhp और 332Nm का आउटपुट देता है। यह वर्जन महज 4.9 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकता है।
1,520 किमी तक की क्लेम्ड रेंज
इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है। 2WD वर्जन की कंबाइन्ड रेंज 1,520 किमी तक बताई गई है। वहीं, कंपनी के दावे के अनुसार बैटरी को DC फास्ट चार्जर से 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज करने में सिर्फ 15 मिनट लगते हैं। रेंज-एक्सटेंडर सिस्टम का फायदा यह है कि लंबी सफर में बैटरी खत्म होने की चिंता कम रहती है क्योंकि पेट्रोल इंजन बैटरी के लिए पावर जेनरेट करता रहता है।
BYD Seal U DM-i से होगा मुकाबला
अगर चेरी इस एसयूवी को भारत में लॉन्च करती है, तो इसका मुकाबला BYD Seal U DM-i जैसी प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी से हो सकता है। हालांकि, फिलहाल EX7 REEV का भारत लॉन्च तय नहीं है। भारत में पेटेंट कराया जाना कंपनी की स्ट्रैटिजी का हिंट देता है, लेकिन इससे यह कन्फर्म नहीं होता कि एसयूवी को जल्द यहां सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.