Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन महज 11 रन ही बनाकर आउट हो गए। वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ शुरू से लेकर अंत तक क्रीज पर टीके रहे और नाबाद 74 रन बनाए। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। अब गुजरात को जीत के लिए 159 रन चाहिए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने बचाई चेन्नई की लाज
इस मैच में चेन्नई के कई प्रमुख बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (11 रन) से लेकर ऊरविल पटेल (4 रन), सरफराज खान (0) और शिवम दुबे (22 रन) फ्लॉप रहे। हालांकि, एक तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज कर खड़े रहे और उन्होंने नाबाद 74 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ के दम पर चेन्नई 158 रन बना पाई।
कगिसो रबाडा ने चटकाए सबसे अधिक विकेट
गुजरात टाइटंस की तरफ से सबसे अधिक विकेट चटकाने में कगिसो रबाडा कामयाब रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अर्शद खान ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज के एक विकेट और Manav Suthar ने एक विकेट अपने नाम किए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.