IPL की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक सोशल पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। CSK ने X पर लिखा- ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर IPL के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली पार्टनरशिप में से एक को साझा किया है। आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें प्रेरित करती रहेगी। बेहद सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन।’ न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग IPL के पहले सीजन में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। उसके बाद 2009 में उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल ली और एक साल 2010 में पहला टाइटल जिता दिया। IPL के सबसे सफल कोच हैं फ्लेमिंग फ्लेमिंग की रणनीति, शांत नेतृत्व और खिलाड़ियों पर भरोसा CSK की पहचान बन गया। उनकी और एमएस धोनी की जोड़ी को IPL इतिहास की सबसे सफल कोच-कप्तान जोड़ियों में गिना जाता है। खराब प्रदर्शन के कारण टीम से अलग हुए CSK का आखिरी IPL खिताब 2023 में आया था। इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिराता गया। टीम 2024 में 5वें स्थान पर रही। फिर 2025 में आखिरी स्थान पर फिसल गई, जबकि 2026 सीजन में 8वें स्थान पर रहकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने नए दौर की शुरुआत का फैसला किया और फ्लेमिंग के साथ लंबे और सफल अध्याय का अंत हो गया। CSK ने अपने बयान पर कहा यह निर्णय दोनों पक्षों के बीच हुई खुली और सकारात्मक चर्चा के बाद लिया गया। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.