- कॉपी लिंक
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद गया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे।
घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी।
घटना के बाद यात्री एयरपोर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया।
कूदने के दौरान यात्री घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है।

घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। फोटो सोर्स- AIR
कई फ्लाइट्स में देरी हुई, एक को डायवर्ट करना पड़ा
एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद मुख्य रनवे (07/25) को 3:25 बजे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए।
इस दौरान कई फ्लाइट्स में देरी हुई। लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। मुख्य रनवे बंद होने के दौरान कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे (12/30) से चलाए गए।
दावा- आरोपी मानसिक रूप से बीमार
आरोपी तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
28 मार्च- वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश
वाराणसी एयरपोर्ट पर 28 मार्च को बेंगलुरु से आ रहे इंडिगो के विमान की लैंडिंग के दौरान एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। केबिन क्रू ने उसे ऐसा करते देख लिया और यात्री को रोका था। इसकी जानकारी विमान के कैप्टन को दी गई।
पायलट ने एहतियातन विमान को दोबारा हवा में ले जाकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को जानकारी दी। करीब 15 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया।

आरोपी मोहम्मद अदनान मऊ जिले का रहने वाला था।
लैंडिंग के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने यात्री को हिरासत में ले लिया। आरोपी मोहम्मद अदनान मऊ जिले का रहने वाला था। पुलिस पूछताछ में उसने कहा था कि वह गोवा घूमने गया था। पता नहीं उसने ऐसा क्यों किया। पूरी खबर पढ़ें…
—————————
ये खबरें भी पढ़ें…
हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही, पैसेंजर रोते और प्रार्थना करते नजर आए

हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। प्लेन में सवार पैसेंजर्स को तेज झटके महसूस हुए, जिससे वे घबरा गए। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखे। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट सऊदी से लौटी: खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही

दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया था। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
