रक्षा बंधन का त्योहार बिना मिठाई के अधूरा है और बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार है। ऐसे में आप इस बार खुद ही मिठाई बना लें। शेफ पंकज भदौरिया ने 10 मिनट में बनने वाली 3 मिठाइयों की रेसिपी शेयर की है, चलिए उन्हें जानते हैं।
राखी पर 10 मिनट में बनाएं लड्डू, पेड़ा और बर्फी, शेफ से जानें रेसिपी
रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक है और ऐसे में लोग तैयारियों में जुट चुके हैं। आजकल बाजार की किसी भी खाने वाली चीज पर भरोसा करना मुश्किल हो चुका है। मिलावटी मिठाई के कारण आप बीमार हो सकते हैं, ऐसे में क्यों ना इस बार आप घर पर ही मिठाई बना लें। राखी पर आप 3 तरह की मिठाइयां तैयार कर सकते हैं और वह भी सिर्फ 10 मिनट में, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि शेफ पंकज भदौरिया ने करके दिखाया है। आज हम आपको लड्डू, पेड़ा और बर्फी की अलग-अलग 3 रेसिपी शेयर करेंगे, जो आसानी से बनकर तैयार हो जाएंगे। आपका त्योहार घर की बनी अच्छी और स्वादिष्ट मिठाई के साथ मनेगा। चलिए पंकज की इंस्टेंट स्वीट रेसिपी आपके साथ शेयर करते हैं।
1. केसर पेड़ा
सामग्री-
250 ग्राम मिल्क पाउडर
3 बड़े चम्मच घी
केसर के कुछ रेशे
सजाने के लिए कटे हुए पिस्ते
केसर पेड़ा बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में दूध और घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें मिल्क पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें। कुछ मिनट तक पकाएं, जब तक मिश्रण एकसार होकर पैन के किनारे छोड़ने न लगे। अब चीनी डालें और 2 मिनट तक पकाएं। गैस बंद कर दें और मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इससे छोटे-छोटे पेड़े बनाएं और ऊपर से पिस्ता लगाकर सर्व करें।
2. बेसन के लड्डू
इंग्रेडिएंट्स करें नोट-
250 ग्राम भुना हुआ चना (बिना छिलके का)
150 ग्राम देसी घी
250 ग्राम पिसी हुई चीनी
लड्डू बनाने का तरीका
- वैसे आप बेसन ले सकते हैं लेकिन उसे भूनने में काफी समय और घी लगेगा। ऐसे में आप भुने हुए चने को बारीक पीस लें और छलनी से छान लें। एक पैन में घी गर्म करें। इसमें पिसा हुआ भुना चना डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद कर दें और इसमें पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला दें। आपका मिक्सचर बन जाएगा और फिर हाथ से लपेटते हुए छोटे आकार के लड्डू बना लें। थोड़ी देर के लिए लड्डुओं को सेट होने दें, जिससे घी जम जाए। बस फिर तैयार बेसन के लड्डुओं को सर्व करें।
3. नारियल की बर्फी
नारियल की बर्फी के लिए सामान-
250 ग्राम सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल
गुलाबी फूड कलर
1 छोटा चम्मच गुलाब जल
½ कप मिल्क पाउडर
चांदी का वर्क
बर्फी की सिंपल रेसिपी
- एक पैन में चीनी और 1 कप पानी डालकर उबालें। करीब 5 मिनट पकाएं, जब तक एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए। इसमें मिल्क पाउडर और नारियल डालकर मिश्रण के एकसार होने तक पकाएं। गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिक्सचर को दो बराबर हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में गुलाबी फूड कलर की कुछ बूंदें डालकर मिलाएं। एक चिकनी की हुई थाली में पहले सफेद मिश्रण फैलाकर अच्छी तरह दबा दें। इसके ऊपर गुलाबी मिश्रण डालकर समान रूप से फैलाएं और दबा दें। फिर ऊपर से चांदी का वर्क चिपकाएं। बर्फी को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर टुकड़ों में काटकर सर्व करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.