LPG Cylinder Price: आपकी रसोई का बजट फिर बिगड़ने वाला है। आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। रसोई गैस की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी गई। इस बार इसमें 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े थे। ऐसे में तीन महीने के अंदर इसकी कीमत में करीब 90 रुपये का इजाफा हो गया है।
दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर 942 रुपये में मिलेगा, जो पहले 913 रुपये का था। वहीं, अब मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिलेगा।
अन्य शहरों की बात करें तो पटना में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें सबसे ज्यादा हैं। यहां दाम एक हजार रुपये के पार पहुंच गए हैं।
पटना- 1031.50 रुपये
हैदराबाद- 994.00 रुपये
लखनऊ- 979.50 रुपये
जयपुर- 945.50 रुपये
रांची- 999.50 रुपये
नोएडा- 939.50 रुपये
गुरुग्राम- 950.50 रुपये
कमर्शियल सिलेंडर 3 हजार रुपये पार
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (जनवरी तक) 1691.50 रुपये थी। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इसके दाम बढ़कर 3,255.50 रुपये तक पहुंच गए हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से ऊर्जा क्षेत्र में गंभीर संकट बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं। ईरान-अमेरिका संघर्ष शुरू होने के बाद कच्चे तेल के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में तेल कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की कीमतें आसमान छूने से देश की तेल कंपनियां भारी आर्थिक बोझ तले दब रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ताजा बढ़ोतरी लागू होने से पहले तक कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये की चपत लग रही थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.