क्या जियाना को दादा-दादी से मिलने नहीं देतीं चारू असोपा?
चारू असोपा पर अक्सर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वह अपनी बेटी जियाना की जिंदगी को कंट्रोल करती हैं और उसे राजीव सेन के परिवार यानी उसके दादा-दादी से मिलने नहीं देतीं। अब चारू ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि सच्चाई लोगों की धारणा से बिल्कुल अलग है।
चारू ने अपने ब्लॉग में बताया कि जियाना अपने जन्मदिन पर दादा-दादी से मिलने जाने वाली थी। उन्होंने कहा कि परिवार में हर बड़े मौके पर एक-दूसरे से मिलना-जुलना होता है। चारू के मुताबिक, वह खुद जियाना को लेकर राजीव सेन के परिवार के घर जाती हैं और परिवार के लोग भी उनसे मिलने आते हैं।
इसे भी पढ़ें: Karan Aujla के कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के सिंगर; वीडियो हुआ वायरल
चारू ने कहा, “जियाना अपने बर्थडे के लिए दादा-दादी के पास जाने वाली थी। हम हर एक बड़े मौके पर वहां जाते हैं। हम भी उनके घर जाते हैं और वो भी हमारे यहां मिलने आते हैं। जियाना के ऊपर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि वो अपने दादा-दादी से नहीं मिल सकती है।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग किस आधार पर इस तरह के आरोप लगाते हैं, क्योंकि वह खुद अपनी बेटी को उसके दादा-दादी से मिलाने लेकर जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: VIDEO । पवन सिंह से शादी करना चाहती थी Amrapali Dubey? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब
बिजनेस में चल रही है चारू असोपा की स्ट्रगल
चारू असोपा ने पारिवारिक विवादों और बेटी से जुड़े आरोपों के अलावा अपने बिजनेस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और उन्हें अपने सभी खर्चों को खुद मैनेज करना पड़ रहा है।
चारू ने कहा, “जो लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं, उन्हें मेरे शूज में पैर रखने चाहिए क्योंकि मेरा वक्त थोड़ा खराब चल रहा है। असल में मेरा बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और मुझे सारे खर्चे मैनेज करने पड़ रहे हैं। मैं इन दिनों काफी स्ट्रगल कर रही हूं।”
चारू की इस बात से साफ है कि वह इस समय अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल स्तर पर भी कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। अपने ब्लॉग के जरिए वह लगातार फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.