Vada Pav Girl: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादीशुदा जिंदगी में लड़ाई-झगड़ों के बीच उन्होंने पति युगम गेरा संग एक हालिया वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि बीते कई महीनों से चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच क्लेश चल रहा था। उन्होंने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था। इतना ही नहीं, वो पति से अलग भी रहने लगीं। इसके बाद से दोनों के बीच का विवाद सोशल मीडिया के जरिये सार्वजनिक हो गया।
चंद्रिका ने युगम के साथ शेयर किया वीडियो
पति से अलग रह रहीं चंद्रिका मिस्ट्री मैन सैफी के साथ नजर आने लगीं। वो उनके साथ लगातार रोमांटिक वीडियो शेयर करने लगीं। इस बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है जो पति युगम गेरा के साथ का है।
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें खुद सिंदूर लगा रही होती है। तभी उनके पति उनका हाथ पकड़ लेते हैं और अपने हाथ से उनकी मांग में कुमकुम भरते हैं। इसके बाद पत्नी को बड़े ही प्यार से चूम लेते हैं। फिर उन्हें कोई गिफ्ट भी देते हैं, जिसे पाकर चंद्रिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
चंद्रिका पर क्यों भड़के यूजर्स?
इस वीडियो के साथ चंद्रिका ने कैप्शन में लिखा, ‘हम बस तेरे हैं।’ उनकी इस रील को देखकर यूजर्स भड़क उठे और कमेंट सेक्शन में उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सांस लेते लेते इसका पति, धर्म सब बदल जाता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छी नौटंकी की है। आप लोगों ने जनता को ट्रोल किया सीखना पड़ेगा। आपसे नौटंकी सीखनी पड़ेगी।’ अन्य ने लिखा, ‘कलावा, सिंदूर, बिंदी ये सब दिखावे के लिए लगा लिया।’ एक और ने भड़कते हुए लिखा, ‘व्यूज और पैसे के लिए लोग कितना गिर जाते हैं।’ वहीं एक यूजर ने तो उन्हें ‘टोपीबाज’ करार दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.