आइजॉल से करीब 192 किमी की दूरी पर मिजोरम स्थित है। वहीं मिजोरम का एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत शहर चम्फाई है। चम्फाई के सुंदर पहाड़, खूबसूरत नजारे और लोककथाएं इस शहर को एक रोमांटिक यात्रा के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं। लेकिन चम्फाई बहुत तेजी से मिजोरम का फ्रूट बाउल या फलों के कटोरे के रूप में भी उभरता जा रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चम्फाई की खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं। वहीं साथ ही यह भी जानेंगे कि आप यहां पर कैसे पहुंच सकते हैं।
राइस बाउल के नाम से फेमस
चम्फाई को मिजोरम का राइस बाउल या चावल का कटोरा कहा जाता है। यहां पर दूर-दूर तक फैले चावल के खेतों के कारण इसको यह नाम मिला है। हालांकि यहां पर पैशन फ्रूट, अंगूर के अलावा एक-दो साल पहले शुरू हुई कीवी की खेती ने इस शहर को मिजोरम का फ्रूट बाउल भी बना दिया है।
इसे भी पढ़ें: Travel Tips: वीकेंड पर दिल्ली की गर्मी से पाएं राहत, 300 KM में ये 3 जगहें हैं Best
घूमने की कुछ खास जगहें
रिह दिल
हार्ट शेप की यह रिह दिल झील म्यांमार में स्थित है। लेकिन इस झील से मिजोरम के लोगों का सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव है। वहीं सैलानी भी इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए यहां आते रहते हैं।
मुआलनुम
मानसून के दौरान यहां का नजारा देखने लायक होता है। लेकिन आप किसी भी मौसम में आकर इसकी खूबसूरती का आंनद ले सकते हैं।
अंगूर के बाग
बता दें कि यह अंगूर के बाग काफी ज्यादा खूबसूरत हैं और यहां की वाइनरी भी काफी फेमस है।
लॉस्ट सिटी वांगछिया
चम्फाई के खौबुंग गांव में मौजूद 171 तराशे गए प्राचीन पत्थरों के साथ यह जगह नेचुरल हेरिटेज साइट के रूप में संरक्षित है।
मुरा पुक की गुफाएं
यहां 6 गुफाएं है और इस जगह से बहुत सारी लोककथाएं जुड़ी हुई हैं। चम्फाई से मुरा पुक की दूरी सिर्फ 10 किमी ही है।
प्रेमकथा से जुड़ी है यह जगह
चम्फाई से करीब 56 किमी दूर डुंग्टलांग गांव की ऊंची पहाड़ी पर स्थित एक चट्टानी किनारा है। जिसको लियानछियारी लुंगलेन त्लांग के नाम से जानते हैं। यहां से बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। बताया जाता है कि इस चट्टानी किनारे से लियानचियारी और चानवफिआंगा की प्रेम कहानी के किस्से जुड़े हैं, जो आज भी फेमस हैं। इस तरह से यह प्रेम कहानी यहां के प्रेमी जोड़ों को सफर के लिए आकर्षित करती है।
ऐसे पहुंचें चम्फाई
अगर आप यहां पर हवाई मार्ग से आना चाहते हैं, तो आइजोल का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट लेंगपुई। आप गुवाहाटी और कोलकाता से भी फ्लाइट ले सकते हैं।
चम्फाई से करीबी रेलवे स्टेशन बैराबी या सिलचर है। इस स्टेशन से शहर पहुंचने में करीब 12 घंटे का समय लग जाता है।
वहीं अगर आप सड़क मार्ग से यहां आना चाहते हैं, तो आइजोल से चम्फाई के लिए काफी सारी बसें मिल जाती हैं। आप 8 घंटे में आइजोल से सड़क रास्ते से चम्फाई पहुंच सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.