हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारीक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन जानकारी के मुताबिक बता दें कि उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
कब होगा एग्जाम
CTET सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
2 शिफ्ट में होगा एग्जाम
CBSE के अनुसार, CTET सितंबर 2026 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
पेपर 1: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है।
CTET 2026 परीक्षा पैटर्न
CTET के प्रत्येक पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे और परीक्षा 150 अंकों की होगी।
पेपर 1 में शामिल विषय:
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
पर्यावरण अध्ययन
पेपर 2 में शामिल विषय:
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
गणित और विज्ञान
एग्जाम सिटी स्पिल में क्या जानकारी मिलेगा?
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी मिलेगी, जहां उसका परीक्षा केंद्र होगा। इससे अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पहले से यात्रा और ठहरने की योजना बना सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।
एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी
परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा के दिन के जरूरी निर्देश
उम्मीदवार का नाम
माता-पिता का नाम
फोटो और हस्ताक्षर
CTET सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे इस तरह डाउनलोड कर सकेंगे-
सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर CTET 2026 City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।
नया लॉगिन पेज खुलेगा।
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
Submit पर क्लिक करें।
आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने के लिए होती है CTET
बता दें कि CTETउन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक के रूप में अवसर तलाश रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.