इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के जरिए अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट्स-
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- digilocker.gov.in
रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
रोल नंबर के माध्यम से CBSE 12वीं का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है-
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे results.cbse.nic.in या cbse.gov.in) पर लॉग ऑन करें।
- होमपेज पर उपलब्ध “CBSE 12th Result 2026” के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि सावधानीपूर्वक भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देने लगेगा। अपने सब्जेक्ट वाइज अंक और पासिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
- “Education” या “CBSE Results” सेक्शन में जाएं।
- “CBSE Class 12th Marksheet 2026” पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें।
- Submit करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
CBSE 12वीं रिजल्ट उमंग ऐप पर कैसे देखें?
UMANG (उमंग) ऐप के जरिए सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है-
- सबसे पहले उमंग की आधिकारिक वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाएं या अपने मोबाइल में UMANG App ओपन करें।
- यहां होमपेज पर ‘Categories’ में जाएं या सर्च बार में ‘CBSE’ टाइप करें।
- इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से “CBSE Board Class XII Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य आवश्यक जानकारियां दर्ज कर ‘Submit’ बटन दबाएं।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे भविष्य के लिए PDF फॉर्मेट में सेव करें या इसका प्रिंट आउट ले लें।
SMS और IVRS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
यदि आपका इंटरनेट स्लो है तो उस स्थिति में छात्र SMS और IVRS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए आप मैसेज बॉक्स में टाइप करें: CBSE12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> और इसे 7738299899 पर भेज दें।
वहीं IVRS नंबर के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए दिल्ली के छात्र 24300699 नंबर का यूज करें। वहीं अन्य राज्यों के छात्रों के लिए 011-24300699 नंबर है।
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर) में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र किन्हीं एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाते, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकते हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.