आइडियाज़ को सही तरीके से समझना, प्रैक्टिस करना और खास चैप्टर्स पर ध्यान देना परीक्षा में परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बना सकता है. यहां एक्सपर्ट्स की ओर से शेयर किए गए कुछ टिप्स दिए गए हैं, स्टूडेंट्स अच्छे मार्क्स के लिए जिन पर भरोसा कर सकते हैं.
1. महत्वपूर्ण फॉर्मूले दोहराएं
सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल है, तो सबसे पहली बात कुछ भी नया न पढ़नें. सभी चैप्टर के फॉर्मूले और थ्योरम को जल्दी-जल्दी रिवाइज कर लें. खासकर इंटीग्रेशन, डिफरेंशिएशन, मैट्रिक्स, Determinants, वेक्टर्स और 3D जियोमेट्री. अगर समय मिले तो इन चैप्टर्स के कुछ बेसिक सवाल भी हल कर लें, ताकि फॉर्मूलों का इस्तेमाल करने का तरीका याद रहे. कई बार परीक्षा में छोटे-छोटे कॉन्सेप्ट से जुड़े सवाल आते हैं, इसलिए फॉर्मूला याद होना बहुत मददगार साबित होता है.
2. पिछले साल के प्रश्न देखें
पूरा पेपर सॉल्व करने की बजाए महत्वपूर्ण प्रश्नों के पैटर्न पर नजर डाल लें. इससे दिमाग में तरीका ताजा हो जाएगा. इसके अलावा पिछले सालों के प्रश्नपत्र देखने से यह भी समझ में आता है कि किस प्रकार के सवाल बार-बार पूछे जाते हैं और किस चैप्टर से ज्यादा वेटेज मिलता है. इससे स्टूडेंट्स को पेपर के पैटर्न का बेहतर अंदाजा हो जाता है.
3. कमजोर टॉपिक को हल्के से देख लें
अगर आपने पूरे साल मन से पढ़ाई की है, लेकिन कोई टॉपिक कमजोर लगता है तो उससे दो-तीन सवाल हल कर लें. लेकिन अब ज्यादा दबाव लेने का समय नहीं हैं. इसकी बजाए जो अच्छी तरह आता है उसके बारे में सोचें.
4. रात को ज्यादा देर तक न पढ़ें
परीक्षा का तनाव बिल्कुल न लें. आराम से सात-आठ घंटे की नींद लें. ताकि दिमाग फ्रेश रहे. अगर अच्छी नींद लेंगे तो एग्जाम हॉल में भी शांत रहकर पेपर सॉल्व कर पाने पर बेहतर फोकस कर पाएंगे. कमजोर टॉपिक को समझने के लिए अपने नोट्स या टीचर के बताए हुए तरीके को जल्दी से देख लेना भी मददगार हो सकता है.
5. परीक्षा के लिए तैयारी
एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, स्केल आदि पहले से बैग में रख लें.
सुबह जल्दी उठकर फॉर्मूला एक बार फिर देख लें.
सबसे ज़रूरी
घबराएं नहीं, मैथ्स में स्टेप्स लिखने से भी नंबर मिलते हैं. साथ ही परीक्षा हॉल में समय का सही मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है. पहले वे सवाल हल करें जो आपको अच्छे से आते हों और जिनमें समय कम लगता हो. इसके बाद बाकी सवालों पर ध्यान दें. इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है और पेपर भी बेहतर तरीके से पूरा हो पाता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.