ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है. जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ट्विशा को काफी प्रताड़ित करते थे और गंदी-गंदी गालियां देते थे. समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह ने कई बार ट्विशा को अपशब्द कहे. ये बात समर्थ सिंह ने ट्विशा से कहना तब शुरू किया, जब ट्विशा ने शादी के बाद अपने सारे पुराने रिलेशन के बारे में बताया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 में ट्विशा के पिता को हार्ट अटैक आया, क्योंकि ट्विशा लगातार प्रताड़ित हो रही थी. इसके बाद ट्विशा अपने पिता के घर नोएडा गई थी. 24 मार्च 2026 को ट्विशा फिर से भोपाल आ गई. गिरीबाला सिंह हमेशा ट्विशा से पीरियड्स के बारे में पूछती थी, जिसे ट्विशा ने जवाब दिया था जब नहीं आएंगे तब तुम्हें बता दूंगी. सीबीआई की जांच में सामने आया है कि ट्विशा बच्चे को लेकर असमंजस में थी, वह कंफ्यूजन में थी कि बच्चा रखना है या नहीं. 16 अप्रैल को पता चला कि ट्विशा गर्भवती है, इसके बाद 17 तारीख को अस्पताल जाकर कंफर्म किया कि ट्विशा गर्भवती है या नहीं.
बच्चे को लेकर हुई लड़ाई
ट्विशा बच्चा रखने या ना रखने के लिए वक्त मांग रही थी. समर्थ सिंह ने अपनी मां को बताया, इसके बाद 17 अप्रैल को ही जमकर लड़ाई हुई. इस दौरान ट्विशा को गन्दी गालियां दी गई और ट्विशा को घर से निकाल दिया गया. उसी रात ट्विशा नसीराबाद,राजस्थान 19 अप्रैल को पहुंची जाकर मां बाप को बताया कि गिरिबाला सिंह रोज़ हमसे पीरियड्स के बारे में पूछती है. ट्विशा ने अपने मां बाप से यह भी कहा कि समर्थ सिंह ड्रग एडिक्ट है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों यानी समर्थ और ट्विशा के पास 20 लाख रु के शेयर थे. जब घर वालों को पता चला तो समर्थ और गिरिबाला सिंह ने ट्विशा पर पैसे देने का दबाव बनाया. अप्रैल माह में उसे भोपाल के बागमुगलिया ब्रांच भी उसे लेकर गए, लेकिन ट्विशा ने पैसा ट्रांसफर करने से मना कर दिया. कहा कि ये उसके पिता का पैसा है. ट्विशा के जॉब छोड़ने के बाद समर्थ सिंह उसका मजाक उड़ाता था और कहता था कि तुझे नौकरी से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि तुझे तो इंग्लिश भी बोलने नहीं आती.
ट्विशा भोपाल छोड़कर नोएडा गई और अपने दोस्तों से कहा कि मुझे जॉब चाहिए. 30 अप्रैल 2026 को दोनों ही भोपाल आए और बंसल अस्पताल गए. वहां तय हुआ कि बच्चा नहीं रखना है. डॉक्टर ने दस दिन की दवा दी और काउंसलिंग कर कहा कि दस दिन बाद आयेगा और बताएं कि बच्चा रखना है या नहीं. 6 मई 2026 को दोनों पति पत्नी अस्पताल गए और पति ने कहा कि बच्चा नहीं रखना है. ये हमारा फैसला है. इसी दिन ट्विशा को जॉब ऑफर आया और उसने एक्सेप्ट किया.
ट्विशा ने मां से कहा मुझे ले जाओ
उसी रात को ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज किया कि आप मुझे लेकर चले जाओ, समर्थ ने कहा कि एक साल से तुझे झेल रहा हूं अब नहीं सह सकता. 7 मई को ट्विशा फिर से अपस्ताल गई, और बोली मेरा अबॉर्शन कर दो , लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया. हालांकि, 8 मई तक अबॉर्शन हो गया. ट्विशा ने अपनी मां से कहा कि इन लोगों ने परिवार में मेरे बारे में न जाने क्या-क्या बता दिया है.
सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, ट्विशा ने अपनी मां से कहा कि समर्थ सिंह मुझसे पूछ रहा है, ये किसका बच्चा है? क्यों अबॉर्शन करना है. 12 मई 2026 को समर्थ और ट्विशा के बीच लड़ाई हुई. ट्विशा शर्मा ने अपनी मां को रोते हुए कॉल किया, इसके बाद मां ने गिरीबाला सिंह कॉल कर बताया कि की वो रो रही है. गिरीबाला सिंह ऊपर गई, कॉल किया ट्विशा को उसने नहीं उठाया, समर्थ सिंह को कॉल किया फिर ऊपर छत पर गए. सीसीटीवी में दिख रहा है कि वो बॉडी सीढ़ियों से लाते हुए दिख रहा है. एम्स लेकर गए. दोनों पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुसाइड आया है.
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और ‘वोट बैंक’ की छिपी हुई राजनीति
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.