Shubman Gill on Manav Suthar: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मानव सुथार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। 24 वर्षीय स्पिनर सुथार ने गॉल टेस्ट में कातिलाना गेंदबाजी की और भारत को धमाकेदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
‘शतक के बाद भी एक बड़ी पारी खेली’
गिल ने ने देवदत्त पडिक्कल की भी जमकर तारीफ की, जिन्हें पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। साई सुदर्शन के पैर के अंगूठे की चोट से नहीं उबरने के कारण पडिक्कल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया था। कप्तान ने कहा, ”उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार था। शतक बनाना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन शतक बनाने के बाद भी उन्होंने एक बड़ी पारी खेली। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में दबदबा बनाया, वह देखना अद्भुत था।”
‘हमें यकीन नहीं था कि मैच जारी रहेगा’
भारतीय कप्तान इस जीत से खुश थे क्योंकि इससे कुछ हद तक दबाव कम हुआ, हालांकि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा, ”वह (डब्ल्यूटीसी फाइनल) हमारा अंतिम लक्ष्य है। टेस्ट में जीत आसानी से नहीं मिलती और यह जीत बेहद खुशी देने वाली है।” भारत के मैच जीतने के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई और टीम को राहत मिली कि मौसम के देवता ने उनका खेल नहीं बिगाड़ा। गिल ने कहा, ”यह हमारे लिए बेहद संतोषजनक जीत है। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन मौसम के कारण हमें यकीन नहीं था कि मैच जारी रहेगा या नहीं, लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।”
श्रीलंकाई कप्तान डिसिल्वा ने क्या कहा?
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा का मानना था कि टॉस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई क्योंकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने कहा, ”उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर बनाया लेकिन हमने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसके बाद से खेल बिगड़ता चला गया। मुझे लगा कि दूसरे दिन से हम मैच में बने हुए थे। हमारे बल्लेबाजों ने चौथी पारी में अच्छा संघर्ष किया। यहां चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.