फैटी लिवर को ले कर अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि इसे रिवर्स किया जा सकता है या नहीं। इस बारे में डॉक्टर क्या कहना है, आइये जानते हैं। साथ ही डॉक्टर ने 3 टिप्स भी साझा की हैं, जो फैटी लिवर को रिवर्स करने में मदद कर सकती हैं।
क्या फैटी लिवर परमानेंट होता है?
डॉ तरंग कहती हैं कि अगर फैटी लिवर अभी शुरुआती स्टेज में है, तो इसे रिवर्स करना ज्यादातर मामलों में पॉसिबल होता है। आजकल तो 20s में ही फैटी लिवर काफी कॉमन होता जा रहा है। और ज्यादातर केस में अपने लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव ला कर ही आप फैटी लिवर में काफी सुधार नोटिस कर सकते हैं। इसलिए पैनिक होने के बजाए, फैटी लिवर को रिवर्स करने और रोकने पर दिया जाना जरूरी है।
इन आदतों को बनाएं लाइफस्टाइल का हिस्सा
डॉक्टर बताती हैं कि अगर आपको फैटी लिवर है और वो शुरुआती स्टेज में है, तो ये कुछ आदतें आपको अपने लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करनी चाहिए। ध्यान रखें कि फैटी लिवर कोई परमानेंट बीमारी नहीं है, सही डाइट और लाइफस्टाइल से इसे रिवर्स करना ज्यादातर मामलों में पॉसिबल है।
हैबिट 1- मीठे को बनाएं दूर का रिश्तेदार
डॉ तरंग कहती हैं कि सबसे पहले तो आपको चीनी और मीठी चीजों से दूरी बनानी जरूरी है। मार्केट में मिलने वाली स्वीट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, चीनी वाली चाय और कॉफी जैसे फूड आइटम्स का सेवन कम से कम करें। दरअसल ज्यादा मात्रा में मीठा खाना, लिवर में एक्स्ट्रा फैट को बढ़ावा दे सकता है।
हैबिट 2- रोज 1 घंटे का मूवमेंट जरुरी है
डॉक्टर सलाह देती हैं कि नियमित फिजिकल एक्टिविटीज को अपने लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा बनाएं। रोजाना कम से कम एक घंटे का फिजिकल मूवमेंट जरूर करें। इसमें तेज कदमों से चलना, साइकिल चलाना, स्विमिंग और अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम शामिल हो सकता है। अगर लगातार एक घंटा मुश्किल लग रहा है, तो इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर किया जा सकता है।
हैबिट 3- पर्याप्त मात्रा में लें प्रोटीन
डॉक्टर कहती हैं कि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना बेहद जरूरी है। अगर आपका वजन 60 किलो है, तो कोशिश करें कि दिन में 60 ग्राम प्रोटीन अपनी डाइट में शामिल करें। हालांक अगर आपको कोई बीमारी है तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष: कुल मिलाकर डॉक्टर का कहना है कि फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है, अगर वो अभी शुरुआती स्टेज में है। इसके लिए आपने खानपान और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव ले कर आएं और अपने डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.