IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब बहुत जल्द प्लेऑफ का मुकाबला शुरू होने वाला है। आईपीएल 2026 में सबसे अधिक कोई चीज ट्रेंड में रही, तो वो है खिलाड़ियों द्वारा जेब से ‘पर्ची’ निकालकर दिखाना। पिछले सीजन अभिषेक शर्मा से लेकर इस सीजन ‘पर्ची’ का ट्रेंड खूब देखा गया।
आईपीएल में युवा खिलाड़ियों ने जब भी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की है, तब उन्होंने जेब से ‘पर्ची’ निकालकर उस पल को सेलिब्रेट किया है। इसी क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने 13 गेंद में फिफ्टी जड़ इतिहास रचा था, तो ‘पर्ची’ दिखाया था, उसके कुछ ही मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज आकाश सिंह ने संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद ‘पर्ची’ निकाली।
अभिषेक शर्मा से ‘पर्ची’ का ट्रेंड
गौरतलब है कि IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स (BPS) के खिलाफ 40 गेंद में शतक जड़ने के बाद जेब से पर्ची निकाल कर सेंचुरी को सेलिब्रेट किया था। अभिषेक के सेलिब्रेशन के बाद ‘पर्ची’ दिखाना एक ट्रेंड सा चल गया।
उर्विल पटेल और आकाश सिंह का ‘पर्ची’ सेलिब्रेशन
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल पटेल ने 13 गेंद में फिफ्टी जड़ इतिहास रचा था। इसके बाद उर्विल पटेल ने ‘पर्ची’ दिखाकर सेलिब्रेट किया था। वहीं, आकाश सिंह ने संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद ‘पर्ची’ दिखाकर सेलिब्रेट किया था।
‘पर्ची’ सेलिब्रेशन पर क्या है BCCI के नियम?
आईपीएल में जेब में पर्ची रखने को लेकर कोई विशेष नियम नहीं है। हालांकि, अगर कोई खिलाड़ी उस पर्ची से किसी भी तरह गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो यह आचार संहिता के आर्टिकल 2.14 के अंतर्गत गिना जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.