क्या बोले ब्रिटिश पीएम?
बीबीसी को दिए जवाब में ब्रिटिश पीएम ने कहा, “उनको लगता है कि एंड्यूज को खुद से यूके पुलिस से बात करनी चाहिए. यह पुलिस का मामला है. वह अपनी जांच करेंगे लेकिन हमारे सिस्टम का एक सिद्धांत साफ है कि कानून सभी के लिए बराबर है और कोई भी इससे ऊपर नहीं हो सकता है. इस मामले में भी यह उसी तरह से लागू होना चाहिए जैसे अन्य केस में होता है.”
सांसद चर्चा के लिए स्वतंत्र
कीर स्टारमर ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि संसद में सांसद यौन अपराधी एपस्टीन से एंड्यूज के संबंधों पर बहस कर सकते हैं, इस पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है. कथित तौर पर आरोप है कि साल 2010 में प्रिंस एंड्यूज के पूर्व निवास रॉयल लॉज में गैर ब्रिटिश नागरिक महिला 20 बार रुकी थी. जहां उसने कथित तौर पर एंड्यू के साथ रात बिताई और उसे बकिंघम पैलेस घुमाया गया.
पुलिस ने एंड्यूज को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एंड्यूज को गिरफ्तार किया है. उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. यह मामला तब आया जब पुलिस उनके यौन अपाधी जेफरी एपस्टीन को गोपनीय डॉक्यूमेंट्स शेयर करने की जांच कर रही है. हालांकि, एंड्यूज इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं. लंदन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ऑफ ट्रेड के पूर्व प्रेसिडेंट विंस केबल ने एंड्रूयू पर ट्रेड राजदूत के पद पर रहने के दौरान दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.