BPSC TRE 4 और 70वीं सिविल सेवा परीक्षा पर आयोग आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा फैसला सुनाएगा। छात्र आंदोलन के बाद एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग में बदलाव की उम्मीद है।
TRE 4 में परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग पर हो सकता है बदलाव
मिली जानकारी के अनुसार BPSC TRE 4 में एकल परीक्षा और निगेटिव मार्किंग को लेकर कुछ बदलाव की संभावना जाहिर की जा रही है। परीक्षा को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए एकल परीक्षा लागू करने और नेगेटिव मार्किंग के प्रावधानों को हटाने या संशोधित करने की संभावना जताई जा रही है।
यदि आयोग एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग को लेकर कोई राहत भरा कदम उठाता है, तो इससे बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और उनके चयन की प्रक्रिया थोड़ी सरल हो सकेगी।
छात्र आंदोलनों और बिहार बंद का दिखा असर
छात्र संगठनों की ओर से मंगलवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। बिहार बंद के समर्थन में कई छात्र संगठनों के अलावा राजद ने भी समर्थन का फैसला किया था।
BPSC TRE 4 में 32,388 पदों पर होगी बहाली
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4.0 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 खाली पदों पर उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से स्वीकार किए जाएंगे।
किन पदों और स्तरों पर होगी बहाली?
BPSC TRE 4.0 के तहत प्राथमिक (कक्षा 1–5), मध्य (कक्षा 6–8), माध्यमिक (कक्षा 9–10), उच्च माध्यमिक (कक्षा 11–12), स्पेशल टीचर्स और हेडमास्टर के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
BPSC TRE 4 में किस कक्षा के शिक्षकों के कितने पद
कक्षा 1 से 5 तक : 3847 पद
कक्षा 6 से 8 तक : 8563 पद
कक्षा 9 से 10 तक : 3877 पद
कक्षा 11 से 12 तक : 16101 पद
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.