पहली डेट पर बातचीत और मुलाकात के साथ एक सवाल अक्सर असहज कर देता है- बिल कौन देगा? क्या लड़के को पेमेंट करना चाहिए या बिल बांटना बेहतर है? विशेषज्ञ से जानें इस स्थिति को सही तरीके से संभालने का तरीका।
पहली डेट पर मिलने की एक्साइटमेंट अलग ही होती है। पहली बार सामने बैठकर बातें करना, एक-दूसरे को जानना और साथ में अच्छा वक्त बिताना काफी खास लगता है। लेकिन डेट खत्म होते ही जब टेबल पर बिल आता है, तो कई लोगों को समझ नहीं आता कि अब क्या करना चाहिए। क्या लड़के को ही पेमेंट करना चाहिए? क्या लड़की को भी बिल देने का ऑफर करना चाहिए? या फिर दोनों को अपना-अपना हिस्सा देना चाहिए? इस सवाल का कोई एक तय नियम नहीं है।
इमोशनल और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट और एन्सो वेलनेस की फाउंडर अरूबा कबीर के अनुसार, पहली डेट पर कौन पेमेंट करता है, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि दोनों लोग बिल देने की इच्छा दिखाएं। इसे किसी की परख का तरीका नहीं बनाना चाहिए।
पहली डेट पर बिल कौन दे?
1. पहली डेट पर सिर्फ इस उम्मीद में ना बैठें कि सामने वाला ही बिल देगा। दोनों अपनी तरफ से ऑफर कर सकते हैं। इसके बाद आपसी सहमति से तय किया जा सकता है कि बिल कौन पे करेगा या उसे डिवाइड करना है।
2. अक्सर माना जाता है कि पहली डेट पर लड़का ही बिल देगा। लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है। अगर लड़की पेमेंट करना चाहती है या बिल में अपना हिस्सा देना चाहती है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। दोनों का कंफर्टेबल होना ज्यादा जरूरी है।
3. कई लोग जानबूझकर बिल आने पर कुछ नहीं करते और देखते हैं कि सामने वाला क्या करता है। क्या वह तुरंत बिल उठाता है? क्या वह डिवाइट करने की बात करता है? क्या वह सामने वाले से पेमेंट करवाना चाहता है? इस तरह किसी को टेस्ट करना पहली डेट के लिए अच्छा तरीका नहीं है।
4. अगर किसी ने पहली डेट पर बिल पे नहीं किया, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह केयरिंग नहीं है। वहीं, अगर किसी ने पूरा बिल पे कर दिया, तो इसका मतलब यह भी नहीं कि वह जेंटलमेन है। सिर्फ एक छोटी-सी बात से किसी की पूरी पर्सनैलिटी को समझना सही नहीं है।
5. कुछ लोगों को डेट पर पूरा बिल पे करना पसंद होता है, जबकि कुछ लोग बिल डिवाइड करना ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों तरीके ठीक हैं। किसी की इन आदतों को अपनी सोच और उम्मीदों के हिसाब से सही या गलत मानना जरूरी नहीं है।
6. अगर दोनों लोग कंफर्टेबल हैं, तो बिल को बराबर पे कर सकते हैं। इससे किसी एक व्यक्ति पर पूरा खर्च नहीं आता और दोनों के बीच किसी तरह का प्रेशर भी नहीं रहता। पहली डेट के लिए यह काफी सिंपल तरीका हो सकता है।
7. अगर पहली डेट पर एक व्यक्ति पूरा बिल पे करता है, तो दूसरा व्यक्ति अगली डेट पर पे करने का ऑफर कर सकता है। इससे दोनों के बीच बैलेंस बना रहता है। हालांकि, यह भी तभी करें जब दोनों इस बात से कंफर्टेबल हों।
8. बिल आते ही सामने वाले का रिएक्शन देखने या उसे टेस्ट करने के बजाय सीधे बात करना बेहतर है। आप आराम से कह सकते हैं कि बिल डिवाइड कर लेते हैं या इस बार आप पे कर रहे हैं, अगली बार मैं कर दूंगा/दूंगी। इससे सिचुएशन भी दोनों के लिए अजीब नहीं होगी।
आखिर क्या है सही?
पहली डेट पर बिल कौन देगा, इसका कोई एक सही जवाब नहीं है। सबसे जरूरी है कि किसी पर कोई उम्मीद ना थोपी जाए और बिल को सामने वाले के स्वभाव या कीमत आंकने का जरिया ना बनाया जाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.