1 शेयर पर मिलेगा 270 रुपये का डिविडेंड
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 270 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 4 अगस्त, दिन मंगलवार की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। जिन निवेशकों को डिविडेंड का लाभ लेना है उन्हें आज सोमवार को यह स्टॉक खरीद लेना होगा। बता दें, रिकॉर्ड डेट पर अगर आपके डीमैट अकाउंट में यह शेयर रहेगा तो ही उन्हें फायदा मिलेगा।
इससे पहले कंपनी के शेयर पिछले साल यानी 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 512 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में भी कंपनी ने 375 रुपये का डिविडेंड दिया था।
कंपनी के शेयरों में उछाल
आज सोमवार को स्टॉक 41250.5 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 41406 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई बीएसई में 42950 रुपये और 52 वीक लो लेवल 28650.05 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1.21 लाख करोड़ रुपये का है।
पिछले 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 2.37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 21 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 126 प्रतिशत और 5 साल में 171 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.