25 अगस्त को भारत में एक और स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री होने जा रही है। देसी कंपनी Fire-Boltt ने अपने स्मार्टफोन ब्रांड Boltt की घोषणा की है, जिसके तहत दो स्मार्टफोन Ace और Evo लॉन्च किए जाएंगे। इन दोनों फोन का डिजाइन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया है। साथ ही, ये भी बताया है कि इन्हें मल्टीपल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यही नहीं, इस अपकमिंग सस्ते देसी फोन की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
डिजाइन हुआ रिवील
देसी कंपनी के ये दोनों फोन 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जाएंगे। Boltt Evo को 4G नेटवर्क के साथ उतारा जाएगा। वहीं, Boltt Ace को 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। Boltt के ये दोनों फोन 7.95mm मोटे होंगे यानी बजट प्राइस रेंज में कंपनी स्लिम डिजाइन देगी। वहीं, Ace 5G में रेक्टेंगुलर कैमरा डिजाइन मिलेगा, जिसमें तीन कैमरे और एक LED लाइट सेंसर देखने को मिल रहा है। वहीं, Evo 4G में डुअल कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश लाइट मिलेगी।
फोन के बैक पैनल में नीचे की तरफ Boltt का लोगो देखने को मिलेगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन का फ्रंट पैनल रिवील हुआ है, जिसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन देखने को मिल रहा है। वहीं, फोन के दाहिनी साइड में पावर और वॉल्यूम बटन्स देखे जा सकते हैं। देसी ब्रांड के इन दोनों फोन को पिछले दिनों गीकबेंच पर देखा गया था। ये फोन Unisoc के चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें 4GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत?
Boltt के ये दोनों फोन बजट प्राइस रेंज में पेश किए जा सकते हैं। इनकी कीमत 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। ये दोनों सस्ते फोन स्टॉक Android प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। इनका सीधा मुकाबला Lava के हाल में लॉन्च हुए Virat V1 सीरीज से होगा।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर के मुताबिक, Boltt के ये दोनों फोन 25 अगस्त को दिन के 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। इन्हें एक्सक्लूसिविली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के किसी भी फीचर के बारे में फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
यह भी पढ़ें – क्या Airtel ने बंद कर दिया 299 रुपये वाला सबसे सस्ता प्लान? मिलती है 28 दिनों की वैलिडिटी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.