बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने पति और फिल्ममेकर आदित्य धर के जन्मदिन के खास मौके पर उन पर खूब प्यार लुटाया. यामी ने सोशल मीडिया पर आदित्य के साथ कुछ अनदेखी और प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जो अब फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक और दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा, जिसमें अपने जीवनसाथी के प्रति प्यार और आभार जताया. फैंस भी इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और आदित्य धर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
यामी गौतम ने खास पोस्ट कर आदित्य धर को बदाई दी है. फोटो साभार-@yamigautam/Instagram
पहली तस्वीर में दोनों रेगिस्तान में रेत के टीलों के बीच खड़े हैं, तो दूसरी तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते दिख रहे हैं. यामी ने पोस्ट कर लिखा, ‘काश मेरे पास इतने शब्द होते कि मैं बता पाती कि तुम मेरे लिए कितने खास हो. मेरे प्रिय आदित्य, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आदित्य.’
यामी गौतम और आदित्य धर ने एक-दूसरे-दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद 4 जून 2021 ‘कोइंटिमेट वेडिंग’ की, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अपने पैतृक घर पर पारंपरिक तरीके से शादी की थी. बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी, जिसमें आदित्य धर निर्देशक थे और एक्ट्रेस मुख्य भूमिका में थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम ‘वेदविद’ है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.