………………………………………………………………………………………………………
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक आउट
सुपरस्टार सनी देओल ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का
धमाकेदार मोशन पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी कर दिया है
आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में
बन रही इस फिल्म का टाइटल पहले ‘लाहौर 1947’ था
जिसे अब बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया है
इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा
और उनके बेटे करण देओल भी नजर आ रहे हैं
यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के
मौके पर रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका
सीधा क्लैश इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से होगा
………………………………………………………………………………………………………
नए घर की बालकनी में दिखे दीपिका-रणवीर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
माता-पिता बनने की दोहरी खुशी का इंतजार कर रहे
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई के
बांद्रा वेस्ट में उनके नए आलीशान घर के बाहर स्पॉट किया गया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों अपने निर्माणाधीन
घर की बालकनी में खड़े होकर इंटीरियर के काम का जायजा लेते दिखे
इस दौरान ऑल-व्हाइट को-ऑर्ड सेट में
दीपिका पादुकोण का बढ़ता हुआ बेबी बंप साफ नजर आ रहा था
………………………………………………………………………………………………………
फिल्म ‘पेद्दी’को लेकर बढ़ा विवाद, जया बच्चन और करीना कपूर ने दी प्रतिक्रिया
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’में
फीमेल लीड को ‘ओवर-सेक्शुअलाइज’ और ‘ऑब्जेक्टिफाई’
करने का विवाद लगातार गरमा रहा है
एक्ट्रेस जया बच्चन, करीना कपूर खान और कंगना रनौत ने तीखी राय दी
जया बच्चन ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे
वह छोटे कपड़ों को लेकर एक समय पर डायरेक्टर से भिड़ गई थीं
वहीं कंगना ने कहा कि एक्ट्रेसेस को खुद इसके खिलाफ स्टैंड लेना होगा
दूसरी तरफ, एक्टर जगपति बाबू ने जाह्नवी का बचाव करते हुए कहा
कि उन्होंने सिर्फ वही किया जो डायरेक्टर ने उनसे करने को कहा था
………………………………………………………………………………………………………
अनीस बज्मी का बड़ा खुलासा- “100% बन रही है ‘नो एंट्री 2′”
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’
के सीक्वल को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है
उन्होंने पुष्टि की है कि ‘नो एंट्री 2’पर काम चल रहा है और
यह फिल्म 100 प्रतिशत बन रही है। इस खबर के बाद से ही
कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की नई स्टारकास्ट क्या होगी
………………………………………………………………………………………………………
श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) की रिलीज डेट पर मुहर
‘स्त्री 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक
बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
उनकी फिल्म ‘ईथा’ की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट आई
मेकर्स इस फिल्म को एक बेहद खास मौके पर सिनेमाघरों में उतारने की
तैयारी कर रहे हैं, जिससे श्रद्धा के फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है
………………………………………………………………………………………………………
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.