Rekha Amitabh Bachchan Relation : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा की की पर्सनल लाइफ किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है. 1954 में चेन्नई में जन्मी रेखा ने 1970 में नवीन निश्चल के साथ आई फिल्म ‘सावन भादों’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. रेखा को डेब्यू फिल्म से ही पहचान मिली. अमिताभ बच्चन के साथ रेखा की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा. 70 के दशक में जैसे धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की जोड़ी फेमस हुई, वैसा ही कुछ हाल रेखा-अमिताभ का था. दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई. रेखा ने कई बार इशारों-इशारों में अपना प्यार जताया लेकिन कभी खुलकर नाम नहीं लिया. एक बार तो उन्होंने खुलकर अपना दर्द बयां किया था. एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा था, आइये जानते हैं….
एक्ट्रेस रेखा ने 1970 में ‘सावन भादों’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. रेखा की रोमांटिक जोड़ी मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ बनी. दोनों ने मुकद्दर का सिकंदर (1978), मिस्टर नटवरलाल (1979), सुहाग (1979) और सिलसिला (1981) जैसी फिल्मों में काम किया. दोनों ने पहली बार दो अनजाने (1976) में काम किया था. रेखा-अमिताभ की रोमांटिक जोड़ी को जितना ज्यादा दर्शकों ने पसंद किया, उतना ही दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा. यश चोपड़ा की ‘सिलसिला’ फिल्म को रेखा-जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की रियल लाइफ से इंस्पायर्ड बताया जाता है.

रेखा ने कभी भी खुलकर अमिताभ बच्चन का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने कई बार अपना प्यार जताया. इंडियन आइडल के शो में गेस्ट बनकर पहुंची रेखा ने एक बार कुछ ऐसा कह दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. एंकर जय भानुशाली वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘रेखा जी-नेहू कभी आपने देखा कि एक औरत पागल हो रही है किसी आदमी के लिए, वो शादीशुदा आदमी के लिए’. इस पर रेखा तपाक से मजाक में कहती हैं, ‘मुझसे पूछिए ना’.

यह पहला मौका नहीं, इससे पहले भी रेखा ने कई बार इशारों-इशारों में अपने प्यार को बयां किया. 1980 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने अमिताभ बच्चन की खूब तारीफ की थी. उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि अमिताभ का अनूठा अंदाज उनके अभिनय में भी झलकने लगा था. वो अमिताभ से बेहद प्रभावित थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर यश चोपड़ा ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया था कि ‘सिलसिला’ फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा-अमिताभ एकदूसरे के साथ गहरे रिश्ते में थे. ‘सिलसिला’ मूवी शुरुआत से ही चर्चा में रही. अमिताभ बच्चन-रेखा और जया बच्चन पहली बार एक साथ काम कर रहे थे. जया बच्चन की यह इकलौती फिल्म है जिसमें शशि कपूर के अपोजिट उन्हें कास्ट किया गया था. शशि कपूर के साथ उन्होंने पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस किया. फिल्म के क्लाइमैक्स में रेखा ने रीटेक देने से इनकार कर दिया था. सीन अच्छे से शूट नहीं हुआ तो जया बच्चन रोने लगी थीं लेकिन रेखा इसकी परवाह किए बिना अपनी गाड़ी में बैठकर चली गईं. अमिताभ बच्चन भी वहां पर मौजूद थे. उन्होंने रेखा से कुछ नहीं कहा. जब यह फिल्म फ्लॉप हुई तो 3 परिवार बिखर गए. अमिताभ बच्चन-यश चोपड़ा ने एकदूसरे पर खूब आरोप लगाए. रेखा-अमिताभ बच्चन ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया. रेखा-जया के रिश्ते हमेशा के लिए खराब हो गए.

दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में जब अमिताभ बच्चन संघर्ष कर रहे थे, तब रेखा ने ठीक-ठाक पहचान बना ली थी. उन दिनों रेखा और जया बच्चन एक ही अपार्टमेंट में रहती थीं. दोनों में गहरी दोस्ती थी. रेखा को जया को ‘दीदी भाई’ कहकर बुलाया करती थी. रेखा की अमिताभ बच्चन से मुलाकात उन्हीं के फ्लैट में हुई थी. जया ने रेखा को करियर पर फोकस करने की सलाह दी. यह बात उन्हें बुरी लग गई. दोनों का रिश्ता ऐसा बिगड़ा कि जया ने 1973 में अपनी शादी में रेखा को नहीं बुलाया.

2004 में सिमी ग्रेवाल को रेखा ने एक इंटरव्यू दिया था. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अमिताभ से मोहब्बत हो गई थी. इस पर रेखा ने जवाब देते हुए कहा था, ‘मुझे आज तक ऐसे किसी एक आदमी, औरत या फिर बच्चा नहीं मिली हूं जो अमिताभ को दीवानगी की हद तक और बिल्कुल पागलों की तरह मुहब्बत न करता हो. मैं इस बात से क्यों इनकार करूं कि मुझे उनसे प्यार नहीं है? बिल्कुल है.’

इंटरव्यू में रेखा ने अमिताभ के साथ कभी भी किसी रिश्ते में होने से साफ इनकार करते हुए कहा था, ‘मेरा कभी भी उनके साथ कोई निजी संबंध नहीं था. तमाम तरह की अटकलों और विवादों में कोई सच्चाई नहीं थी.’

रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी. उनकी यह शादी सालभर भी नहीं चल पाई थी. यासिर उस्मान की बुक ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी जिंदगी के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है. दोनों के बीच पहली मुलाकात 4 मार्च, 1990 को हुई थी. मुकेश और रेखा ने मुंबई के मुक्तेश्वर देवालय में रात में शादी की थी. रात में 10.30 बजे फेरे डलवाए गए और शादी के मंत्र पढ़े गए. तब रेखा 35 साल की थीं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.