Siddhant Chaturvedi Movies: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने सरह में’ को लेकर चर्चा में हैं. वह जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. उनकी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन उनकी इस फिल्म की रिलीज़ से पहले हम आपको उनकी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं,जिनमें उनके काम को खूब सराहा गया. आइए जानते हैं उनकी कुछ जबरदस्त फिल्मों के बारे में.
नई दिल्ली. रणवीर वीर संग ‘गली बॉय’ जैसी हिट फिल्म देने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने सरह में’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म रिलीज के बेहद करीब है. उनकी फिल्म कल यानी 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है. लेकिन उनसे पहले जानें सिद्धांत चतुर्वेदी की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें उनके रोल सीधा दिल में घर कर गए थे.

पहली है ‘गली बॉय’, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में सिद्धांत ने एक स्ट्रीट रैपर और मेंटर का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था. उनका कॉन्फिडेंस और बड़े भाई जैसा अंदाज लोगों के बीच इतना चर्चा में रहा कि कई फिल्मों में तो वह लीड पर भारी पड़ते नजर आए थे. इस फिल्म के लिए तो उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. (Image: IMDb)

उनकी दूसरी फिल्म है, ‘खो गए हम कहां’ इस फिल्म में उन्होंने इमाद नाम के एक स्टैंडअप कॉमेडियन के रोल में जान फूंक दी थी. इस मॉडर्न ड्रामा फिल्म में उन्होंने कमिटमेंट इश्यू, सोशल मीडिया की चमक-दमक और अकेलेपन से जूझते एक यंग लड़के की कहानी को ऐसी खूबसूरती से जीया कि लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया कि वह सिद्धांत हैं. . (Image: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

दीपिका पादुकोण के साथ ‘गहराईया’ में भी वह नजर आए थे. फिल्म में एक महत्वाकांक्षी और उलझे हुए शख्स जैन के रोल में भी उन्होंने पूरी तरह न्याय किया. रिश्तों की जटिलता और छिपे कई राज के बीच उनका सीरियस और इंटेंस अवतार की लोगों ने काफी तारीफ की थी. दीपिका संग उनकी जोड़ी को भी काफी सराहा गया था. फिल्म में उन्होंने दीपिका संग टूटकर रोमांस किया था. (Image: IMDb)

सोशल ड्रामा ‘धड़क 2’ में उन्होंने नीलेश नाम के लड़के का रोल निभाया था. जो कॉलेज में जातिगत भेदभाव और अन्याय को झेल रहा होता है. प्यार और सम्मान पाने के लिए एक यूवक की जंग को कहानी में बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया था. ये फिल्म उनके करियर के बेहद खास फिल्म साबित हुई.(Image: IMDb)

उनकी फिल्म युध्रा एक एक्शन फिल्म है. सिद्धांत ने फिल्म में अंडरकवर एजेंट के रोल में भी जबरदस्त एक्टिंग की थी. गुस्से से जूझते और खतरनाक मिशन पर निकले शख्स की कहानी में उन्होंने अपने रोल से साबित किया कि वह हर तरह के रोल के लिए परफेक्ट हैं. (Image: IMDb)

क्राइम कॉमेडी फिल्म बंटी और बबली 2 में भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया. फिल्म में एक हाई-टेक ठग के किरदार में उनका मॉडर्न और स्मार्ट तरीका फैंस को भा गया था. अलग-अलग अवतारों में चोरी करने का अंदाज भी लोगों के दिल में घर कर गया था. (Image: IMDb)

बता दें कि अपने अब तक करियर में उन्होंने अपने हर रोल से साबित किया कि वह मेकर्स ने उनको कास्ट करके कोई गलती नहीं की है. उन्होंने अपने हर अवतार से अपना टैलेंट साबित किया है. ऐसे में अब लोगों की नजर उनकी अगली फिल्म ‘दो दीवाने सरह में’ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि इस बार वह क्या खास करने वाले हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.