आज के दौर में जहां प्यार जताने के तरीके पहले से ज्यादा हैं, वहीं रिश्तों में दूरी भी बढ़ती नजर आ रही है. इसी मुद्दे पर जानी मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने ने खुलकर अपनी राय रखी है. अपनी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन के दौरान मृणाल ने कहा कि आज के समय में प्यार की सबसे बड़ी चुनौती कम्युनिकेशन की कमी है. उनके मुताबिक, मैसेज और सोशल मीडिया के दौर में असली बातचीत कहीं पीछे छूटती जा रही है.
जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं मृणाल
रिश्तों के टूटने की बताई वजह
मृणाल का कहना है कि आज हमारे पास बात करने के अनगिनत तरीके हैं. कॉल, मैसेज, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया सब कुछ मौजूद है. लेकिन फिर भी लोग एक-दूसरे से दिल खोलकर बात नहीं कर पा रहे. उन्होंने कहा कि ज्यादा ऑप्शन होने की वजह से लोग कन्फ्यूज और थके हुए रहते हैं. आमने-सामने बैठकर बात करने की जगह अब चैट पर रिश्ते चल रहे हैं. यही वजह है कि रिश्तों में पहले जैसी गहराई नहीं रह गई है.
पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ में यूं रखती हैं बैलेंस
अपनी बात रखते हुए उन्होंने ये भी बताया कि एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें कई बार ऐसे किरदार निभाने पड़ते हैं जो इमोशनली काफी भारी होते हैं. लेकिन वह कोशिश करती हैं कि अपने काम का असर घर तक न ले जाएं. उनका मानना है कि प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को अलग रखना बहुत जरूरी है, वरना रिश्तों पर असर पड़ सकता है.
बता दें कि अपने पुराने जमाने के प्यार को याद करते हुए मृणाल ने कहा कि पहले रिश्तों में इंतजार की अपनी एक अलग ही खूबसूरती होती थी. उन्होंने Bhagyashree के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. भाग्यश्री ने उन्हें बताया कि उनके समय में एक फोन कॉल के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता था. पीसीओ पर लाइन लगती थी और हफ्ते में एक कॉल भी खास मायने रखती थी. आज सब कुछ तुरंत मिल जाता है, लेकिन शायद उसी वजह से रिश्तों की अहमियत कम हो गई है. फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ में मृणाल के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, संदीपा धर और आयशा रजा नजर आएंगे. यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.