मां बनने के बाद कैटरीना कैफ की यह पहली होली बेहद खास रही, उन्होंने पति विक्की कौशल, देवरसनी कौशन और बहन इजाबेल कैफ के साथ पूल साइड पर रंगों की मस्ती की. कैटरीना ने सोशल मीडिया पर मुस्कुराती हुई फैमिली फोटो शेयर फैंस को होली विश की है.
कैटरीना कैफ को फैंस और सेलेब्स दोनों बधाई दे रहे हैं.
कैटरीना कैफ ने होली 2026 के इस खास मौके पर एक प्यारी सी तस्वीर के साथ फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पति और एक्टर विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इजाबेल कैफ नजर आ रहे हैं.
कैटरीना की ‘द हैपिएस्ट होली’
कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर ग्रुप फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘द हैपिएस्ट होली’ और अलग-अलग रंगों वाले दिल इमोजी लगाए. तस्वीर में कैटरीना और विक्की सफेद कपड़ों में ट्विनिंग करते दिखे, जबकि सनी के हाथ में वॉटर गन थी, जो मस्ती का माहौल को बयां कर रही है.
इसाबेल ने भी शेयर की झलकियां
वहीं, इसाबेल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस मौज-मस्ती की कुछ झलकियां शेयर कीं. हालांकि तस्वीरों में बच्चे को नहीं दिखाया गया, लेकिन फैमिली जाम से पेरेंटहुड की खुशी साफ दिख रही थी.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.