सिंगर और रैपर हनी सिंह का आज जन्मदिन है. वह 43 साल के हो गए हैं. हनी ने न सिर्फ गाने गाए हैं बल्कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है. लेकिन बतौर एक्टर उन्हें वो पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाया, जो सिंगर के तौर पर मिली. हनी का रियल नाम हृदेश सिंह हैं. उनका जन्म पंजाब के एक गांव की मिडिल क्लास फैमिली में हुआ.
हनी सिंह का आज 43वां जन्मदिन है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh)
15 मार्च को जन्मे हृदेश सिंह को नहीं पता था कि वो ग्लोबल स्टार बनने वाले हैं. हनी की परवरिश और शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई थी और उन्होंने 12 साल की उम्र में संगीत से जुड़ाव महसूस किया. इसके बाद हनी सिंह ने इंग्लैंड के मशहूर ट्रिनिटी स्कूल से शिक्षा ली और म्यूजिक प्रोडक्शन की बारिकियां सीखीं, जिसने उनके गानों को एक इंटरनेशनल टच दिया.
बहुत कम लोग जानते हैं कि हनी सिंह ने संगीतकार एआर रहमान से इंस्पायर होकर म्युजिक में आने का फैसला लिया था. स्कूल के समय ही हनी की टीचर ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था और उनकी मां को उन्हें मुंबई भेजने की सलाह दी थी. टीचर ने कहा था कि हृदेश शाहरुख खान के जैसे अपना नाम बना सकता है. शायद इसे ही मेनिफेस्टेशन की ताकत कहते हैं क्योंकि सिंगर शाहरुख खान के बड़े फैन थे और हमेशा से उनके लिए गाना चाहते थे. सालों बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘लुंगी डांस’ जैसा सुपरहिट गाना दिया, जिसके लिए खुद शाहरुख खान ने उन्हें सामने से फोन किया था.
हनी सिंह को इन गानों से मिली पॉपुलैरिटी
2005 में रिलीज़ हुई एल्बम ‘पेशी’ और गाने ‘ग्लासी’ से उन्हें भारत में पहचान मिली लेकिन ‘ब्राउन गर्ल’ और ‘अंग्रेजी बीट’ गानों ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया. हालांकि, सिंगिंग में करियर बनाने से पहले पंजाब में एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते थे और उसके बाद पंजाबी फिल्मों में हाथ आजमाया. उन्होंने ‘मिर्ज़ा’, ‘मैं तेरा 22 तू मेरा 22’, और ‘जोरावर’ जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने 2014 में फिल्म ‘द एक्सपोज़’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. हालांकि एक एक्टर के तौर पर दर्शकों ने उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया.
हनी सिंह ने सेट किया फैशन का नया ट्रेंड
बहुत कम लोग जानते हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में बजट की कमी और स्टेज शो बहुत कम होते थे और कई बार फ्री शो भी करने होते थे. ऐसे में स्टेज पर पहनने के लिए हनी सिंह के पास डिजाइनर कपड़े नहीं थे, ऐसे में उन्होंने खुद का स्टाइल चुना और स्टेज पर स्पोर्ट बनियान के साथ शो करने शुरू किए. उनका स्पोर्ट बनियान, कार्गो पैंट और गले में सोने की मोटी चेन 2007-2008 के दौरान उभरता हुआ फैशन बना. आज लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह दोबारा युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं लेकिन उनके साथ विवाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ते.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.