मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर’ 20 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मृणाल ने बिपाशा बसु को बॉडी शेम करने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अगर वो खुद बॉडी शेम नहीं होतीं, तो उन्हें वो बात कभी समझ नहीं आती. एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुद बॉडी इमेज की शिकार रहीं हैं जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म ‘दो दीवाने सहर’ की स्क्रिप्ट पढ़ते ही फिल्म के लिए हां कर दी थी.
मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु को बॉडी शेम करने पर चुप्पी तोड़ी.
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए मृणाल ठाकुर ने बॉडी इमेज के बारे में खुलकर अपनी राय रखी. वो कहती हैं कि वो ‘दो दीवाने सहर’ में रोशनी के अपने किरदार से जु़ड़ाव महसूस करती थीं. वो कहती हैं, ‘शायद यही एक वजह है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी हूं. वहां बहुत सारे लोग हैं, सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़के भी, जो अपने आप में सिमटे रहते हैं. वे इतने असुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि किसी ने उन्हें पहले कह दिया था, ‘तुम अच्छे नहीं हो!’ हमेशा उनकी तुलना उनके भाई-बहनों से की जाती है. यही बात मुझसे सबसे ज्यादा जुड़ी. मुझे इस फिल्म से जुड़ने में सिर्फ 30 सेकंड लगे’.
बिपाशा बसु को बॉडी शेम करने पर क्या बोलीं मृणाल?
एक्ट्रेस ने बिपाशा बसु को बॉडी शेम करने पर भी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए कहा कि उस वक्त उन्हें चीजों की समझ नहीं थी. बिपाशा बसु को बॉडी शेम करने और उसके बाद हुई ट्रोलिंग के बारे में मृणाल ठाकुर कहती हैं, मैं ब्यूटी स्टैंडर्ड के बारे में कुछ कहा था जिसके बाद मुझे काफी ट्रोल किया गया, लेकिन अगर मैं खुद उन चीजों से नहीं गुजरती तो मुझे लगता कि मैं सही हूं. मैं चीजों को समझ नहीं पाती.
मृणाल ने बिपाशा से मांगी माफी
एक्ट्रेस ने बिपाशा को बॉडी शेम करने पर माफी मांगते हुए कहा था कि वो महज 19 साल की थीं औऱ उन्होंने बिना सोचे-समझे कुछ कह दिया था. हालांकि अब मृणाल ठाकुर खुद सोशल मीडिया पर अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार होती हैं. वो कहती हैं कि इस राह पर चलने के बाद अब वो समझ सकती हैं कि हर कोई अलग है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.